- Home
- Entertainment
- Bollywood
- किसी ने छोड़ दी फिल्में तो कोई अब इस दुनिया में नहीं, 37 साल में इतनी बदल गई 'हीरो' की स्टारकास्ट
किसी ने छोड़ दी फिल्में तो कोई अब इस दुनिया में नहीं, 37 साल में इतनी बदल गई 'हीरो' की स्टारकास्ट
मुंबई। जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) की सुपरहिट फिल्म 'हीरो' (Hero) को रिलीज हुए 37 साल हो चुके हैं। 16 दिसंबर, 1983 को रिलीज हुई इस मशहूर फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी के अलावा अमरीश पुरी, मदन पुरी, बिंदू, संजीव कुमार, भारत भूषण, उर्मिला भट्ट और शक्ति कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। वैसे, 37 साल बाद इनमें से कई कैरेक्टर्स जहां फिल्में छोड़ चुके हैं वहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। Then and Now सीरिज में हम बता रहे हैं 37 साल पहले आई फिल्म 'हीरो' की स्टारकास्ट के लुक के बारे में, जो अब काफी बदल चुका है।

नाम : मीनाक्षी शेषाद्रि
किरदार : राधा माथुर
56 साल की हो चुकीं मीनाक्षी शेषाद्रि अब फिल्मों से दूर गृहस्थ जीवन जी रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज 1996 में आई 'घातक' थी, जिसमें उन्होंने गौरी का किरदार निभाया था। इन दिनों वे फिल्मों से दूर अपने पति हरीश मैसूर और बच्चों (केंद्रा और जोश) के साथ अमेरिका के टेक्सास में रह रही हैं।
नाम : जैकी श्रॉफ
किरदार : जैकी दादा
63 साल के हो चुके जैकी श्रॉफ फिलहाल फिल्मों में एक्टिव हैं। वो आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। जैकी श्रॉफ जल्द ही सूर्यवंशी, राधे और मुंबई सागा में नजर आएंगे।
नाम : शक्ति कपूर
किरदार : जिम्मी थापा
68 साल के हो चुके शक्ति कपूर 2020 में आई फिल्म 'शिमला मिर्च' में नजर आए थे। 2021 में वो फिल्म हंगामा के सीक्वल हंगामा 2 में नजर आएंगे।
नाम : बिंदू
किरदार : जमुना
160 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं बिंदू आखिरी बार 2008 में आई फिल्म मेहबूबा में नजर आई थीं। इसके बाद से वो फिल्मों में नहीं दिखीं। हालांकि कुछ महीनों पहले बिंदू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंची थीं।
नाम : सुभाष घई
किरदार : डायरेक्टर
सुभाष घई ने आखिरी बार 2015 में इसी नाम की फिल्म 'हीरो' को प्रोड्यूस किया था। इसमें उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को कास्ट किया था।
नाम : अमरीश पुरी
किरदार : पाशा
12 जनवरी, 2005 को 72 साल की उम्र में अमरीश पुरी इस दुनिया को अलविदा कह गए।
नाम : शम्मी कपूर
किरदार : पुलिस कमिश्नर श्रीकांत माथुर
14 अगस्त, 2011 को 79 साल की उम्र में शम्मी कपूर का निधन हो गया।
नाम : संजीव कुमार
किरदार : दामोदर माथुर
6 नवंबर, 1985 को महज 48 साल की उम्र में संजीव कुमार का निधन हो गया।
नाम : भारत भूषण
किरदार : रामू
27 जनवरी, 1992 को 71 साल की उम्र में भारत भूषण इस दुनिया को अलविदा कह गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।