- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब ननद और पति के साथ मोनालिसा ने जमकर खेली थी होली, खूब उड़ाया था रंग-गुलाल
जब ननद और पति के साथ मोनालिसा ने जमकर खेली थी होली, खूब उड़ाया था रंग-गुलाल
मुंबई. देशभर में 29 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच इस त्योहार को लेकर लोग सावधानियां बरतने के साथ-साथ काफी एक्साइडेट भी हैं। इस त्योहार की धूम केवल बॉलीवुड सेलेब्स के बीच ही नहीं बल्कि भोजपुरी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स के बीच भी जरदस्त देखने के लिए मिलती है। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से लगता है कि इस रंग फीका पड़ जाएगा। ऐसे में भोजपुरी उन सेलेब्स की वो फोटोज दिखा रहे हैं जब मोनालिसा, काजल राघवानी जैसे स्टार्स ने परिवार के साथ होली खेली थी। आइए जानते हैं पिछले साल किसने कैसे और किसके साथ खेली थी होली...

मोनालिसा ने पिछले साल होली परिवार वालों के साथ मुंबई में मनाया था। उन्होंने अपनी ननद रिया सिंह के साथ खूब रंग-गुलाल उड़ाया था। दोनों ने साथ में जमकर मस्ती की थी। एक्ट्रेस अपनी ननद को बहन और अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
ननद के अलावा मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ भी होली खेली थी। ऐसे में इस बार देखना ये होगा कि वो इस साल फिर से त्योहार को सेलिब्रेट कर पाती हैं या नहीं।
पिछले साल होली के मौके पर निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और उनके साथ अन्य लोगों ने होली सेलिब्रेट की थी। होली प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था।
वहीं, काजल राघवानी ने भी अपनी होली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो किसी शख्स के साथ होली खेलती दिखी थीं। उन्होंने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ाया था।
अक्षरा सिंह ने अपने परिवार वालों के साथ होली सेलिब्रेट की थी।
इसके अलावा हाथ में गुलाल का थाल लिए एक्ट्रेस अंजना सिंह ने प्रवेशलाल यादव के साथ फोटो शेयर की थी। दोनों ने साथ में होली मनाया था।
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ होली खेली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।