MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
H-1B visa fee hike
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रहने को तैयार हैं जैकलीन फर्नांडीज, जुहू में खरीदा आलीशान बंगला

सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रहने को तैयार हैं जैकलीन फर्नांडीज, जुहू में खरीदा आलीशान बंगला

मुंबई। 12 साल पहले 2009 में आई फिल्म‘अलादीन’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (jacqueline fernandez) ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है। वैसे, तो जैकलीन अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना ही पसंद करती हैं लेकिन इन दिनों उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने अपने ‘मिस्ट्री बॉयफ्रेंड’के बारे में अब तक किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी है। खबर तो ये भी है कि जैकलीन जल्द ही उस शख्स के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। आखिर कौन है जैकलीन का मिस्ट्री ब्वॉयफ्रेंड...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 16 2021, 02:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

जैकलीन ने अपने इस रिलेशन को अब तक सीक्रेट ही रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन जिस शख्स को डेट कर रही हैं वो कोई एक्टर नहीं, बल्कि साउथ के रहने वाले एक बिजनसमैन हैं। जैकलीन ने अब उनके साथ एक ही नए घर में शिफ्ट होने का प्लान भी बना लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन पिछले कुछ वक्त से जुहू या बांद्रा के बीच घर तलाश रही थीं और काफी मशक्कत के बाद उन्हें जुहू में समंदर किनारे एक सुंदर बंगला मिल भी गया है। अब जैकलीन जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस घर में शिफ्ट हो सकती हैं।
 

312

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जैकलीन फर्नांडिस ने अपने घर के डिजाइन के लिए फ्रांस के इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है और वो एक्ट्रेस की पसंद के मुताबिक ही इसे तैयार करेंगे। जैकलीन ने अपने घर के लिए एडवांस रकम चुका दी है और बाकी का पैसा कागजी कार्रवाई होने के बाद दिया जाएगा। 
 

412

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन और उनके बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनों वीडियो कॉल के जरिए बात करते रहते हैं। कपल ने जो घर फाइनल किया है, वो जुहू की प्राइम लोकेशन पर है। इसमें जैकलीन के ब्वॉयफ्रेंड का ऑफिस भी होगा और वे जल्द मुंबई आने वाले हैं।

512

11 अगस्त, 1985 को बहरीन की राजधानी मनामा में पैदा हुईं जैकलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं, खासकर अफेयर्स को लेकर। जैकलीन का पहला ब्वॉयफ्रेंड कोई एक्टर नहीं बल्कि अरब देश का राजकुमार था। हालांकि जैकलीन जब फिल्मी दुनिया में आ गईं तो दोनों का रिश्ता टूट गया।

612

करियर के शुरुआती दिनों में जैकलीन फर्नांडीज अरब देश बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। बहरीन की रॉयल फैमिली के बिलॉन्ग वाले खलीफा और जैकलीन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी।

712

हालांकि 2010 में जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। क्योंकि उस वक्त उनकी बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। 2009 से ही मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं।

812

बहरीन के खलीफा को डेट करने के बाद जैकलीन का अफेयर खुद से 15 साल बड़े साजिद खान से हो गया। दरअसल, जैकलीन बॉलीवुड में बड़ी हीरोइन बनना चाहती थीं ऐसे में साजिद ने करियर संवारने में उनकी मदद की। यही वजह रही कि जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल-1' और 'हाउसफुल-2' में ब्रेक मिला। 2012 में तो बात यहां तक पहुंच गई थी कि साजिद खान और जैकलीन जल्द ही शादी करने वाले हैं।

912

यही नहीं, 'हाउसफुल-2' के शूटिंग सेट पर जैसे ही जैकलीन पहुंचती सब लोग उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। इससे पहले कि शादी तक बात पहुंचती, फरवरी 2013 में जैकलीन को साजिद के पजेसिव नेचर से परेशानी होने लगी। यहां तक कि साजिद खान जैकलीन के रोल से लेकर कपड़े तक खुद ही सिलेक्ट करने लगे थे। साजिद के इसी रवैये से तंग आकर जैकलीन ने 2013 में साजिद से ब्रेकअप कर लिया।

1012

जैकलीन का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी जुड़ चुका है। फिल्म 'अ जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी सुर्खियों में रहीं। यहां तक कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की वजह भी जैकलीन को ही माना जाता है। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

1112

सिद्धार्थ के साथ ही जैकलीन का नाम सलमान खान से जुड़ा है। 2014 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'किक' में कास्ट किया था तभी से ये चर्चे शुरू हुए। कई इंटरव्यू में जैकलीन ये कह चुकी हैं कि सलमान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच इसके अलावा और कुछ नहीं है।

1212

मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फिल्मों में आने से पहले बतौर टीवी रिपोर्टर काम करती थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन और उनकी मां एयर होस्टेस थीं। जैकलीन ने 14 साल की उम्र से ही टीवी शो होस्ट करने शुरू कर दिए थे। टीवी रिपोर्टर की नौकरी के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गोविंदा के बेटे की जॉनी लीवर की बेटी से हो रही शादी? क्या है इस खबर की सच्चाई
Recommended image2
'बंटवारा 1947' का BO पर खेल ख़त्म, 11वें दिन 40 लाख रुपए भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म
Recommended image3
Toxic First Day Booking: 7.74 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग ₹28 करोड़ के पार; किस भाषा ने मारी बाजी
Recommended image4
आसिम रियाज ने किया हिमांशी खुराना का भांडाफोड़? बोले- ‘ब्रेकअप के 3 महीने बाद चांस मांग रही थी...’
Recommended image5
‘जना नायकन’ को ‘टॉक्सिक’ ने पछाड़ा, यश के आगे थलपति विजय भी ढेर, एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved