- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जावेद अख्तर के बर्थडे में कोई 'दीवार' का अमिताभ तो कोई 'डॉन' की जीनत अमान बनकर पहुंचा PHOTOS
जावेद अख्तर के बर्थडे में कोई 'दीवार' का अमिताभ तो कोई 'डॉन' की जीनत अमान बनकर पहुंचा PHOTOS
मुंबई. बॉलीवुड के लीजेंड राइटर जावेद अख्तर 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर, मप्र में हुआ था। 75 साल पूरे हो की खुशी में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने गुरुवार देर अपने घर पर एक लैविश पार्टी ऑर्गेनाइज की। ये पार्टी खास थी। खास इसलिए कि शबाना ने पार्टी की थीम रेट्रो रखी थी। पार्टी में जावेद और शबाना रेट्रो लुक में नजर आए। दोनों ने रेड और व्हाइट पोकला डॉट की आउटफिट पहन रखी थी। जावेद ने जहां हैट लगा रखी थी वहीं, शबाना ने बालों में स्कार्फ बांध रखा था। पार्टी में कोई 'दीवार' के अमिताभ बच्चन के लुक में पहुंचा तो कोई फिल्म 'डॉन' की जीनत अमान की स्टाइल में स्पॉट हुआ।
114

पार्टी में जावेद अख्तर का बेटा फरहान अख्तर फिल्म डॉन के अमिताभ बच्चन वाले लुक में नजर आए। पार्टी में जहां बोनी कपूर गुजरने जमाने के एक्टर शम्मी कपूर के लुक में दिखे तो अनिल कपूर ने शशि कपूर का स्टाइल अपना रखा था। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर, शेफाली शाह, विपुल शाह, दिव्या दत्ता, तब्बू, आमिर खान, किरण राव, सुनीता कपूर , आशुतोष गोवारिकर, सतीश कौशिक, जोया अख्तर, तन्वी आजमी, फराह खान, स्वरा भास्कर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
214
अपनी बर्थडे पार्टी में रेट्रो लुक में पत्नी शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर।
314
पत्नी किरण राव के साथ आमिर खान और दिव्या दत्ता।
414
पत्नी के साथ सतीश कौशिक और विपुल शाह और शैफाली शाह।
514
अनिल कपूर, सुनीता कपूर और शाद अली।
614
जोया अख्तर, सुमीत सहगल और स्वरा भास्कर।
714
फराह खान, उर्मिला मातोंडकर और पत्नी के साथ आशुतोष गोवारिकर।
814
फराह खान और तन्वी आजमी।
914
स्वरा भास्कर, फराह खान, उर्मिा मातोंडकर और अनिल कपूर।
1014
बाबा आजमी और तन्वी आजमी बच्चों के साथ।
1114
तब्बू, रिचा चड्ढा और अली फजल।
1214
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर।
1314
विपुल शाह, शैफाली शाह और पत्नी के साथ आशुतोष गोवारिकर।
1414
दिव्या दत्ता को किस करती शैफाली शाह।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos