- Home
- Entertainment
- Bollywood
- CAA के विरोध में जावेद जाफरी, बोले, वो कहते हैं हम मंदिर बनाएंगे, अरे बॉस मुल्क बनाओ न यार
CAA के विरोध में जावेद जाफरी, बोले, वो कहते हैं हम मंदिर बनाएंगे, अरे बॉस मुल्क बनाओ न यार
मुंबई। देशभर में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध हो रहा है। एक्टर जावेद जाफरी भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हैं। वे लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बारे में पोस्ट करते रहे हैं। जावेद जाफरी के दोस्त और फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जावेद जाफरी नागरिकता संशोधन कानून को गलत बताते हुए नजर आ रहे हैं।My good friend for over 30 years @jaavedjaaferi has some simple wisdom this Sunday morningIt’s the best few minutes of your weekendDo listen 🇮🇳🙏🏽🇮🇳#IndiaFirstpic.twitter.com/gQZz9Rhzll— atul kasbekar (@atulkasbekar) December 22, 2019
15

वो कहते हैं हम मंदिर बनाएंगे, अरे कुछ और नहीं है बनाने के लिए : जावेद जाफरी कहते है- ''तुम हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो भइया। लोगों को रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो। चलिए समझिए कांग्रेस करप्ट थी, मान लेते हैं लेकिन आप क्या कर रहे हैं। आप आके बात कीजिए कि आप स्कूल बनाएंगे, आप एजुकेशन देंगे, आप हेल्थ पॉलिसी लाएंगे आप बेरोजगारी दूर करेंगे, लेकिन वो बात नहीं करते। आप आके सीधा बोलते हैं, हम मंदिर बनाएंगे। अरे बॉस, और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए? मुल्क को बनाओ ना यार।''
25
नागरिकता संशोधन कानून को बताया सांप्रदायिक : जावेद जाफरी ने कहा- ''ये जो सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट है, ये बहुत ही सांप्रदायिक और खतरनाक है। ये एक्ट अंबेडकर के संविधान के पूरी तरह खिलाफ है। और ये कह रहे हैं कि अरे हम कहां खिलाफ हैं? अरे यार, जाओ किसी और को बनाओ। टोटली खिलाफ है ये एक्ट। आप एक खास वर्ग को कह रहे हो कि ये बाहर है बाकी सब शामिल हैं। ये क्या बात हुई।''
35
जावेद जाफरी ने पढ़ा राहत इंदौरी का शेर : इसके बाद जावेद जाफरी ने राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए कहा- ''लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।''
45
लोगों ने किया जावेद जाफरी को ट्रोल : जावेद जाफरी का वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रोहन सोमानी नाम के एक शख्स ने कहा- काम नहीं मिल रहा क्या जावेद साहब। वहीं जीत गढ़वी ने लिखा- पहले संविधान को पढ़ लो फिर ज्ञान बांटना। नीरज पाटिल ने कहा- लोगों को भड़काने और गुमराह करने के लिए इस जावेद जाफरी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
55
जावेद जाफरी ने छोड़ा ट्विटर : जावेद जाफरी को जब नागरिकता कानून के मुद्दे पर ट्रोल किया जाने लगा तो वे इससे बेहद दुखी और परेशान हो गए। जावेद ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर दिया। जावेद ने अपने ट्वीट में लिखा- ''इस ट्रोलिंग और नफरत को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर रहा हूं जब तक कि हालात सुधर नहीं जाते। उम्मीद करता हूं, इंशाअल्लाह। इंडिया फर्स्ट, जय हिंद।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos