- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जिया खान की बहन का खुलासा, फराह खान के भाई ने एक्ट्रेस से कही थी ये गंदी बात
जिया खान की बहन का खुलासा, फराह खान के भाई ने एक्ट्रेस से कही थी ये गंदी बात
मुंबई. बॉलीवुड में ऐसे सेलेब्स रहे, जिन पर मीटू के तहत सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगा है। मीटू कैंपेन के तहत बहुत से सेलेब्स एक्सपोज हो गए। इस लिस्ट में एक नाम फिल्म डायरेक्टर साजिद खान का भी है। डायरेक्टर पर साल 2018 में इंडस्ट्री की कुछ महिलाओं द्वारा सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया गया था। अब एक बार फिर से उन पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगा है। दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन ने साजिद को लेकर खुलासा किया है।

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें सेक्शुअल हैरेस किया था। पिछले हफ्ते एक टीवी शो जिया खान पर आधारित प्रसारित किया गया था। इस शो को यूके में टेलिकास्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि इस वेबसीरीज के दूसरे एपिसोड में जिया खान की बहन करिश्मा ने बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर निशाना साधा है।
जिया की बहन करिश्मा ने शो में कहा कि रिहर्सल का समय था, जिया स्क्रिप्ट पढ़ा रही थीं। उसी समय साजिद ने जिया से टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा था। तब उनकी बहन को समझ में नहीं आया था कि क्या करना है। जिया ने बहन से कहा था कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और ये सब हो रहा है। वो घर आई और रोने लगी।
कहा जा रहा है कि ये किस्सा 'हाउसफुल' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। डेथ इन बॉलीवुड से एक वीडियो सामने आया है, 'जिसमें वो कह रही हैं कि वो इस फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। अगर वो शो छोड़ेंगी तो उन्हें धमकी दी जाएगी और उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की जाएगी और अगर वो फिल्म में बनी रहती हैं तो उनके साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा। हर तरफ से वो फंस रही थीं, इसलिए उसने मूवी में काम किया।'
इसके बाद करिश्मा ने अपने साथ हुए एक वाक्या भी शेयर करते हुए कहा था कि 'उन्हें याद है जब वो साजिद खान के घर अपनी बड़ी बहन (जिा खान) के साथ गई थीं। उन्हें याद है कि वो 16 साल की रही थीं। उन्होंने सिर्फ स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था। साजिद ने उन्हें घूरा और कहा कि 'ओह इसे सेक्स चाहिए।'
उसी समय उनकी बहन जिया खान उनके बचाव में आई। उसने कहा था कि 'नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, तुम ये किस बारे में बात कर रहे हो।' इस पर साजिद ने कहा था कि 'देखो तो वो कैसे बैठी है।' इस पर उनकी बहन ने कहा था कि 'नहीं, वो मासूम है। वो यंग है, उसे ये भी पता नहीं है कि उसे क्या चाहिए। इसके थोड़ी देर बाद वो सभी वहां से चले गए।'
मालूम हो कि जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। उनके सुसाइड की खबर ने सभी को सकते में ला दिया था। एक्ट्रेस ने अपने छोटे से करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया था।
वो अमिताभ बच्चन संग फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वो आमिर खा संग फिल्म 'गजनी' का भी हिस्सा रही थीं। वहीं, अक्षय के साथ फिल्म हाउसफुल में नजर आई थीं।
अगर साजिद खान की बात की जाए तो वो साल 20018 के बाद से इंडस्ट्री से कई एक्ट्रेस और क्रू मेंबर्स उन पर आरोप लगा चुकी हैं। एक जर्नलिस्ट भी उन पर आरोप लगा चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।