- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एक ही फ्रेम में नजर आई कपूर फैमिली, क्रिसमस पर शशि कपूर के घर जमकर एन्जॉय की पार्टी : PHOTOS
एक ही फ्रेम में नजर आई कपूर फैमिली, क्रिसमस पर शशि कपूर के घर जमकर एन्जॉय की पार्टी : PHOTOS
मुंबई। बॉलीवुड के साथ ही कपूर फैमिली ने भी क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान बुधवार को कपूर फैमिली की ओर से क्रिसमस ब्रंच (ब्रेकफास्ट एंड लंच) रखा गया। क्रिसमस ब्रंच हर साल शशि कपूर के घर पर आयोजित किया जाता है। शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल ने यह परंपरा 30 साल पहले शुरू की थी। तब से अब तक हर साल क्रिसमस पर यह पार्टी होती है। इस बार कपूर फैमिली के ब्रंच में पहली बार आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। आलिया रणबीर के साथ पहुंचीं। कपूर फैमिली के क्रिसमस ब्रंच में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर के अलावा शशि कपूर के बेटे कुणाल और करन कपूर भी नजर आए। इनके अलावा शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, बबीता, नीतू कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे भी नजर आए।
16

क्रिसमस पर कपूर फैमिली ने दिया ब्रंच। शशि कपूर के घर हुए सेलिब्रेशन में पूरी कपूर फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आई।
26
कपूर फैमिली के ब्रंच में बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ करीना कपूर। दूसरी ओर रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं आलिया भट्ट।
36
बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ पहुंचीं करिश्मा कपूर।
46
कपूर फैमिली के ब्रंच में करीना की मां बबीता और शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी।
56
कपूर फैमिली के ब्रंच में रीमा जैन के बेटे अरमान और उनकी मंगेतर अनीशा मल्होत्रा। दूसरी ओर तैमूर के साथ करीना-सैफ।
66
पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आए करीना-सैफ और तैमूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos