MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली, 5 पीढ़ियों से फिल्मों में एक्टिव हैं परिवार के लोग

ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली, 5 पीढ़ियों से फिल्मों में एक्टिव हैं परिवार के लोग

मुंबई। बॉलीवुड के पहले शो मैन कहे जाने वाले एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर (Raj Kapoor) की आज (2 जून) डेथ एनिवर्सरी है। दरअसल, एक सेरेमनी में उन्हें सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा था, इसी दौरान उन्हें दमे का दौरा पड़ा और वो गिर गए। करीब एक माह तक तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 2 जून 1988 को 63 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राज कपूर ने अपने करियर में ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘श्री 420’,’चोरी-चोरी’,’जिस देश में गंगा बहती है’, ‘जागते रहो’, ‘संगम’, ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी कई यादगार फिल्में दीं। वैसे कपूर्स की बात करें तो यह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पुराना और बड़ा खानदान है। आइए जानते हैं कपूर खानदान के फैमिली ट्री के बारे में।

6 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 02 2021, 10:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

पृथ्वीराज कपूर से हुई शुरुआत : 
बॉलीवुड में कपूर खानदान की शुरुआत राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है।आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कपूर खानदान की जड़ें बंटवारे के बाद बने भारत के किसी शहर से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं।

215

पाकिस्तान में जन्मे थे राज कपूर के पिता : 
स्व. पृथ्वीराज कपूर का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम दीवान बशेश्वरनाथ कपूर था। दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने राज कपूर की चर्चित फिल्म 'आवारा' में एक कैमियो भी किया था। कपूर खानदान से पृथ्वीराज कपूर ने ही सिनेमा में एक्टिंग की नींव डाली थी।
 

315

पृथ्वीराज कपूर के 5 बेटे और एक बेटी : 
पृथ्वीराज कपूर के 6 बच्चे थे। इनमें राज, शम्मी, शशि, रविंदर, देविंदर और बेटि उर्मिला हैं। हालांकि एक्टिंग फील्ड में उनके तीन ही बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर आए।
 

415

राज कपूर ने पिता की विरासत को बढ़ाया : 
पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर ने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया और सिनेमा के क्षेत्र में ही अपना योगदान दिया। राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा को ऐसी शानदार फिल्में दीं, जिन्होंने सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल दिया। 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर' और 'श्री 420' उनकी ऐसी ही चर्चित फिल्मों में से हैं। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ हुई थी। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर राज कपूर के बेटे हैं। इनके अलावा राज कपूर की दो बेटियां भी हैं। रीमा जैन और रितु नंदा।
 

515

पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे हैं शम्मी कपूर : 
शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे हैं, जिन्होंने 'तुमसा नहीं देखा', 'कश्मीर की कली', 'जानवर' और 'पगला कहीं का' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अपनी चर्चित डांसिंग स्टाइल की वजह से उन्हें ‘एल्विस प्रिस्ले ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। उनकी शादी गीता बाली से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन देसाई।
 

615

पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शशि कपूर : 
पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शशि कपूर का पैदाइशी नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर शशि कपूर कर लिया था। शशि की शादी जेनिफर केंडल के साथ हुई थी, जिनकी 51 साल की उम्र में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। शशि के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करन कपूर, संजना कपूर। एक्टर के साथ-साथ शशि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं।

715

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर : 
राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने भी पापा की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'जीत', 'कल आज और कल' और 'हीरालाल-पन्नालाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रणधीर की पहली फिल्म 'श्री 420' थी, जिसमें उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। रणधीर की शादी बबिता कपूर से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- करीना कपूर और करिश्मा कपूर।
 

815

राज कपूर के दूसरे बेटे ऋषि कपूर : 
अपने पिता और भाइयों की तरह ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। साथ ही, उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनकी शादी बॉलीवुड की एक्ट्रेस नीतू सिंह से हुई। उनके दो बच्चे, बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। रिद्धिमा की एक बेटी है, जिसका नाम समारा है। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया। 

915

रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा : 
करिश्मा कपूर रणधीर कपूर और बबिता की बड़ी बेटी हैं। वो एक्टिंग की फील्ड में आने वाली कपूर खानदान की पहली लड़की हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'प्रेम कैदी' थी जो 1991 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'राजा हिन्दुस्तानी', 'दिल तो पागल है' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। गोविंदा के साथ इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेस मैन संजय कपूर से 2003 में शादी कर ली थी। हालांकि, इनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। समायरा कपूर और किआन।

1015

रणधीर कपूर की छोटी बेटी करीना कपूर : 
रणधीर कपूर की छोटी बेटी और बॉलीवुड में बेबो के नाम से फेमस करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' (2000) से की थी। करीना ने एक्टर सैफ अली खान के साथ 5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। करीना के दो बेटे हैं। बड़े का नाम तैमूर, जबकि छोटे बेटे के नाम का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

1115

शम्मी कपूर की फैमिली : 
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की शादी प्रीति कपूर से हुई है। आदित्य राज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर तो नहीं बनाया, लेकिन उन्होंने 'बॉबी', 'धरम करम' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। वहीं शम्मी कपूर की बेटी कंचन की शादी केतन देसाई के साथ हुई है। इनका भी एक्टिंग से कोई खास लगाव नहीं रहा।
 

1215

शशि कपूर की फैमिली : 
शशि कपूर के बड़े बेटे कुनाल कपूर की शादी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी शीना के साथ हुई है। कुनाल ने फिल्मों की बजाय एड फिल्म डायरेक्शन में अपना करियर बनाया। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम एडफिल्म-वैलेस है जो आज काफी सक्सेस है। शशि कपूर के दूसरे बेटे करन कपूर ने एक्टिंग के बजाय मॉडलिंग को चुना और आज वो लंदन के बड़े फोटोग्रॉफर्स में से एक हैं। वहीं शशि कपूर की बेटी संजना ने पहली शादी आदित्य भट्टाचार्य से की थी। बाद में संजना ने टाइगर कंजर्वेशनिस्ट वाल्मीक थापर से शादी की। इनका एक बेटा है, जिसका नाम हमीर थापर है।

1315

राज कपूर की बेटी रितु नंदा : 
राज कपूर की छोटी बेटी रितु की शादी राजन नंदा से हुई। इनके बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं। अगस्त्या और नव्या नवेली हैं। रितु नंदा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
 

1415

राज कपूर की बेटी रीमा जैन : 
वहीं राज कपूर की दूसरी बेटी रीमा की शादी मनोज जैन से हुई। इनके दो बेटे आदर और अरमान हैं।

1515

राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर : 
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर हैं। इन्हें फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जाना जाता है, लेकिन इन्होंने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया। इनकी शादी आर्किटेक्ट आरती सब्बरवाल से हुई थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद इनका तलाक हो गया था। राजीव कपूर का इसी साल 9 फरवरी को निधन हो गया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved