- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना के 3 साल के लाडले ने बनाई 'जंगल के राजा' की पेंटिंग तो बोली एक्ट्रेस-'अब जंगल का राजा कौन?'
करीना के 3 साल के लाडले ने बनाई 'जंगल के राजा' की पेंटिंग तो बोली एक्ट्रेस-'अब जंगल का राजा कौन?'
मुंबई. करीना कपूर दूसरी बार प्रग्नेंट हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देकर सभी को शॉक्ड कर दिया था। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने बेटे तैमूर की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें तैमूर हाथ में ड्रॉइंग पिक्चर हाथ में लिए दिखाई दे रहा है। तैमूर को ड्रॉइंग का काफी शौक है। इससे पहले भी कई बार उन्हें पेंटिंग करते हुए देखा गया है।

करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और फैंस को अपने से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके गुड न्यूज दी थी। करीना लॉकडाउन के दौरान से ही लगातार अपने अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
दरअसल, करीना कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इनहाउस पिकासो' बेटे तैमूर अली खान की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में एनिमल पेंटिंग और दूसरे में कलरफुल आर्ट प्रॉजेक्ट लेकर खड़े हुए हैं। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'अब जंगल का राजा कौन है?'
सैफीना के फैन्स को लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार था। करीब साढ़े तीन साल बाद सैफ और करीना ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग की है।
बता दें कि करीना और सैफ ने कहा था, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'
बहरहाल, अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं।
अब वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' में काम कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।