- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना कपूर के बेटे तैमूर का दिखा New Look, कैमरा देख पोज देना चाहा लेकिन..
करीना कपूर के बेटे तैमूर का दिखा New Look, कैमरा देख पोज देना चाहा लेकिन..
मुंबई। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव हैं। हालांकि, इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का नया लुक सामने आया है। इस लुक में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस लुक में तैमूर नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था। नए हेयरकट के साथ तैमूर बांद्रा में नैनी के साथ स्पॉट हुए। तैमूर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे तो ये देख तैमूर भी पोज देने के लिए पहले तो रुके और हाथ भी बढ़ाया। लेकिन नैनी उन्हें फौरन वहां से ले गई। बड़ा भाई बनते ही जिम्मेदार हो गए हैं तैमूर..

वैसे जबसे तैमूर बड़े भाई बने हैं तबसे वह काफी जिम्मेदार हो गए हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने तैमूर की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो सभी के लिए कुछ स्पेशल बनाते नजर आए थे। तैमूर की इस फोटो को काफी पसंद किया गया था।
करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं।
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जाहिर चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में दादी शर्मिला टैगोर ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
तैमूर के पापा सैफ एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। उन्होंने कहा था- बॉलीवुड में काम करने की जगह है क्योंकि जब वे खुद 17-18 साल के थे, तब उन्होंने खुद को बर्बाद होने से बचा लिया था, जबकि उनके भविष्य के लिए उस समय कोई दिशा निर्देश नहीं था।
सैफ ने कॉफी विद करन में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। फिलहाल स्कूल बंद है।
एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।
करीना कपूर ने अक्षय को चैलेंज करते हुए कहा था- अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होगा। ये एक ओपन चैलेंज है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।