सारा के ब्वॉयफ्रेंड ने बहन के पैर छूकर कुछ यूं मनाया भाई दूज: PHOTOS
मुंबई. दिवाली से एक दिन बाद अब पूरे देश में भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड में भी भाई दूज की धूम देखने के लिए मिल रही है। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ कुछ फोटो शेयर की है। इसमें वे उनके पैर छूते आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।
14

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने बहन ने भाई की आरती कर टिका लगाकर भाई दूज सेलिब्रेट किया, जिसके बाद कार्ति ने बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
24
फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन लिखा है, 'मेरी बहन के पास दुनिया का सबसे अच्छा भाई है, ऐसा मैं नहीं वो कहती हैं।'
34
कार्तिक और उनकी बहन के इस अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
44
इसके अलावा कार्तिक सारा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। हाल ही में कार्तिक और करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे मजाक-मजाक में कहते दिखे थे, 'क्या सैफ से शादी के लिए बात कर लूं?' इसके बाद करीना ने मुंह बनाकर रिएक्शन दिया और चली गईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos