- Home
- Entertianment
- Bollywood
- टीवी के वो 6 एक्टर्स, जिन्होंने शिव के रोल से बनाई अपनी पहचान, 'अमर' हो गया इनका रोल
टीवी के वो 6 एक्टर्स, जिन्होंने शिव के रोल से बनाई अपनी पहचान, 'अमर' हो गया इनका रोल
मुंबई. देशभर में जहां कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है, लोग तेजी से कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसी बीच 11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। मंदिरों में रुद्राभिषेक की तैयारी भी हो चुकी है। कोरोना को देखते हुए इस बार इस त्योहार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर टीवी के उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भगवान शिव के रोल में अपनी पहचान बनाई। उनके किरदार आज भी पर्दे पर यादगार हैं। आइए जानते हैं...
/ Updated: Mar 11 2021, 07:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मोहित रैना
कई एक्टर भगवान शिव का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोर चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है मोहिता रैना का। उन्होंने टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव राल प्ले किया था। उनके किरदार को कोई कैसे भूल सकता है। वो अपनी इसी किरदार से इंडस्ट्री में फेमस हुए थे।
मुकेश सोलंकी
टीवी सीरियल 'गणेश लीला' में शिव का किरदार प्ले करने वाले मुकेश सोलंकी भी अपने इसी रोल से फेमस हुए थे।
हिमांशु सोनी
एक्टर हिमांशु ने सोनी चैनल के सीरियल 'नीली छतरी वाले' में शिवाय का किरदार निभाया था। उन्हें भी अपने इसी रोल से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।
समर जय सिंह
90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। ये शो दूरदर्शन पर काफी पॉपुलर हुआ था।
संतोष शुक्ला
एक्टर संतोश शुक्ला ने शो 'जय जय शिव शंकर' में शिव का किरदार निभाया था। इसके अलावा संतोष भगवान विष्णु, कभी चन्द्रकांता के कुंवर वीरेन्द्र सिंह और टीवी जगत के कई बड़े और हिट कॉस्ट्यूम ड्रामा कर चुके हैं।
यशोधन राणा
टीवी एक्टर यशोधन राणा सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आए थे। इसी शो से यशोधन फेमस हुए थे।