- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिवाली पार्टी में ग्लैमरस लुक में दिखीं मलाइका, साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं काजोल: Photos
दिवाली पार्टी में ग्लैमरस लुक में दिखीं मलाइका, साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं काजोल: Photos
मुंबई। बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अलग-अलग दिवाली पार्टी में शिरकत की। मलाइका अरोड़ा जहां एक्ट्रेस मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में पहुंचीं तो वहीं अर्जुन कपूर ने जैकी भगनानी की पार्टी को ज्वॉइन किया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक क्रॉप टॉप और गोल्डन शिमरी गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका ने अपने लुक को ग्रीन एमरल्ड नेकलेस से कम्प्लीट किया। इनके अलावा पार्टी में काजोल और एकता कपूर भी नजर आईं। काजोल जहां ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं तो वहीं एकता कपूर पिंक और ग्रीन शरारा में नजर आईं। इनके अलावा पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लड़क, किम शर्मा, मनीष मल्होत्रा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आए।
17

मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में मलाइका का अंदाज।
27
मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में ब्लू साड़ी में दिखीं काजोल।
37
मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में एकता कपूर।
47
मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में पत्नी के साथ पहुंचे आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना। दूसरी ओर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा।
57
पति शकील लड़क के साथ मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में अमृता अरोड़ा।
67
मोहब्बतें की एक्ट्रेस किम शर्मा मल्लिका भट्ट की दिवाली पार्टी में।
77
मलाइका अरोड़ा, एकता कपूर और काजोल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos