MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • मीका सिंह ने दी कंगना को नसीहत- एक्टिंग करो, इतनी देशभक्ति कब से जाग गई, लोगों ने मीका को सुनाई खरी खोटी

मीका सिंह ने दी कंगना को नसीहत- एक्टिंग करो, इतनी देशभक्ति कब से जाग गई, लोगों ने मीका को सुनाई खरी खोटी

मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने जब से किसान आंदोलन (Farmers Protests) को लेकर ट्वीट किया, तभी से उनके खिलाफ दिलजीत दोसांझ ने मोर्चा खोल दिया। दिलजीत के बाद अब सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने भी कंगना को नसीहत दी है। मीका सिंह को कंगना का लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पसंद नहीं आ रहा है। मीका की नजरों में कंगना को सिर्फ अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहिए। मीका ने ट्वीट करते हुए लिखा- बेटा आपका टारगेट क्या है, ये तो समझ आता नहीं। आप बहुत होनहार हैं, सुंदर हैं। एक्टिंग करो ना यार, अचानक से इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 05 2020, 02:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मीका ने एक और ट्वीट कर कंगना को इस बयानबाजी के बजाय कुछ नेक काम करने की सलाह दी। उनके मुताबिक उनकी टीम रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिला रही है। वे चाहते हैं कि अगर कंगना 20 लोगों को भी खाना खिला देंगी तो बड़ी बात होगी। मीका ने जोर देकर कहा है कि सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन ऐसे काम करना मुश्किल। 

28

हालांकि कंगना के खिलाफ मीका सिंह के इस ट्वीट को देखकर लोग सिंगर पर भड़क गए हैं। एक शख्स ने लिखा- नशेड़ियों को मिर्ची लगी पड़ी है। महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोलने से जिसकी फटती है, वो कंगना पे तोहमत लगा रहा है। कंगना शेरनी है इन गीदड़ों की...जलना वाजिब है।

38

वहीं एक और शख्स ने लिखा- आपको कंगना की देशभक्ति से इतनी परेशानी क्यों है? वहीं एक और शख्स ने मीका से पूछा- देशभक्ति दिखाना कोई जुर्म है क्या? एक और शख्स ने लिखा- आप भी थोड़ी सिंगिंग कर लेते हो तो उसी पे फोकस करो ना। 

48

मीका की तरफ से ये ट्वीट तब किए गए, जब कंगना ने कहा था कि हर कोई उन्हें अपने निशाने पर ले रहा है। कंगना ने लिखा था- फिल्म माफिया ने मेरे खिलाफ कई केस कर दिए हैं। कल रात जावेद अख्तर ने एक और केस किया, महाराष्ट्र सरकार एक केस फाइल कर रही है। अब पंजाब की कांग्रेस भी गैंग का हिस्सा बन गई है। लगता है मुझे महान बनाकर दम लेंगे।

58

बता दें कि मीका ने 8 अगस्त, 2019 को मीका सिंह ने पाकिस्तान में 'मीका सिंह नाइट' कॉन्सर्ट किया था। पाकिस्तान में गाना गाने पर उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था। हालांकि बाद में मीका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी देशभक्ति जाहिर की थी। वीडियो में मीका अटारी बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिखे थे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मीका को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

68

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा था- 'पाकिस्तान से लौट आए भाई'। वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'अब तो बोलना ही पड़ेगा'। एक यूजर ने तो उन्हें देश का जयचंद तक कह दिया था। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा- इतना देशप्रेम देखकर आंखों से आंसू आ गए। बता दें कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मीका के खिलाफ एक्शन लेते हुए बॉलीवुड में उन्हें बैन कर दिया था।

78

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन का कहना था कि मीका ने इस वक्त (धारा 370 हटने के बाद) पैसे की खातिर पाकिस्तान में परफॉर्म करके गलत किया है। बता दें, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। मीका के वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था। 

88

हालांकि बाद में मीका सिंह ने इस मामले में माफी मांगते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंड‍िया सिने एम्पलॉई (FWICE)को एक पत्र लिखा। इसमें मीका ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि पूरे मामले में किसी भी तरह की राय बनाने से पहले एक बार उनका पक्ष भी सुना जाए। पत्र में मीका ने कहा कि "अगर मुझसे गलती हुई है तो मैं पूरे देश से माफी माफी मांगने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक आप मेरी बात नहीं सुनते, तब तक मुझ पर किसी भी तरह का प्रतिबंध न लगाएं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Recommended image2
Amitabh Bachchan ने पड़ोसी को क्यों बुलाया जलसा, वायरल वीडियो के बाद रह गए थे सन्न?
Recommended image3
अक्षय की फिल्म लेकिन Salman ने लॉक की Bhooth Bangla की रिलीज डेट?
Recommended image4
Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
Recommended image5
500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved