MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कॉलेज के दिनों में ही हो गई थी कालीन भैया की शादी, पत्नी को इस वजह से रखना पड़ा था ब्वॉयज हॉस्टल में

कॉलेज के दिनों में ही हो गई थी कालीन भैया की शादी, पत्नी को इस वजह से रखना पड़ा था ब्वॉयज हॉस्टल में

मुंबई। वेब सीरिज मिर्जापुर (Mirzapur) में कालीन भैया (Kaleen Bhaiya) का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। पंकज त्रिपाठी ने करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म 'रन' से की थी। हालांकि इसमें उनका बहुत ही छोटा रोल था, जिसकी वजह से किसी ने नोटिस नहीं किया। पंकज त्रिपाठी की शादी भी 2004 में मृदुला के साथ हो गई थी। कुछ साल पहले कपिल शर्मा के शो में पहुंचे पंकज ने अपनी जिंदगी के कुछ मजेदार किस्से यहां शेयर किए थे। उनकी शादी एनएसडी पास करने से पहले ही हो गई थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को अपने साथ ब्वॉयज हॉस्टल के कमरे ही चोरी-छुपे रखा हुआ था। बता दें कि शादीशुदा पंकज अब एक बेटी आशी के पिता हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 18 2021, 05:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पंकज ने ये भी बताया था कि हॉस्टल में लड़कियों को आने की सख्त मनाही थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पत्नी को सबकी नजरों से बचा कर अपने कमरे में छुपाके रखा था। ब्वॉयज हॉस्टल में लड़के अक्सर फ्री होकर घूमते हैं कम कपड़े पहनते हैं। लेकिन जब लड़कों को पता चला कि उनकी पत्नी भी उनके साथ रह रही थीं तो उन सभी ने काफी सपोर्ट किया। हालांकि कुछ वक्त के बाद वार्डन को इस बारे में पता चल गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार में गोपालगंज जिले के बेलसांद गांव में हुआ था। बताते हैं कि उन्होंने शुरुआती पढ़ाई पेड़ के नीचे ही की थी। हर साल गांव में होने वाली छठ पूजा नाटक में वह हिस्सा भी लिया करते थे। यहां अक्सर उन्हें लड़की का रोल मिलता था।

310

10वीं क्लास तक यहां पढ़ने के बाद पिता ने उनको पटना भेज दिया था। वो साल भर केवल दाल चावल या खिचड़ी ही खाते थे। एक कमरे में रहते थे, जिसके ऊपर टीन शेड था। उन्होंने यहीं से 12वीं पास की और घरवालों, मित्रों के कहने पर होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने लगे।

410

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कि उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब बीवी का जन्मदिन था और उनकी जेब में केवल 10 रुपए ही बचे थे। क्या गिफ्ट देते और कैसे केक लाते? हालांकि उनकी पत्नी मृदुला बीएड कोर्स कर चुकी थीं, इसलिए उन्हें एक स्कूल में टीचर की जॉब मिल गई। इसके बाद दोनों ने तय कर लिया था वापस नहीं लौटना है, फिर उन्हें छोटे-छोटे रोल मिलने लगे थे और न सिर्फ खुद का आशियाना बनाया, बल्कि आज स्टार भी बन गए।
 

510

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'सुल्तान' का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म के लिए सुल्तान के किरदार का ऑडिशन तकरीबन 8 से 9 घंटे तक चला था। इस ऑडिशन में उन्होंने 10 से 12 सीन किए थे। उनके द्वारा किए गए सभी सीन्स को फिल्म में शामिल किया गया था। पंकज ने बताया कि इस फिल्म का ऑडिशन देने के दौरान वह बीमार थे और उन्होंने पैरासिटामोल खाकर ऑडिशन दिया था।

610

पंकज त्रिपाठी का मानना है कि उन्होंने तकरीबन 22 साल थिएटर और रंगमंच को दिए हैं, जिसके बाद उन्हें किरदार की नब्ज पकड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। कुछ दिनों पहले पंकज ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि वो अपनी पत्नी के साथ मुंबई आ चुके थे और उन्होंने बॉलीवुड में संघर्ष करना शुरू कर दिया था।

710

पंकज के मुताबिक, उस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर्स नहीं होते थे और एक्टर्स को कास्ट करने के लिए प्रोफेशनल माहौल नहीं होता था। ऐसे में उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर्स और ऐसे ही फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था।

810

पकंज ने आगे कहा कि उस दौर में ना तो उनके पास काम था और ना ही उनकी पत्नी के पास जॉब थी। तो ऐसे में उन्होंने बिना समय गंवाए ऑडिशन्स के लिए जाना शुरू कर दिया था और उनकी पत्नी भी वेकेंसी ना होने के बावजूद स्कूलों में नौकरी तलाशने जाया करती थी।

910

चूंकि तमाम एक्टर्स प्रोडक्शन हाउस आते रहते थे तो यहां जाना आसान नहीं था और पंकज ने इन प्रोडक्शन हाउस में कहना शुरू कर दिया था कि उन्हें ईश्वर जी ने भेजा है, जिसके बाद उनकी एंट्री हो जाया करती थी। पंकज ने बताया कि जब वो अंदर जाते थे और उनसे पूछा जाता था कि ये ईश्वर जी कौन हैं? तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता था और वो ऊपर की तरफ उंगली उठा देते थे।

1010

कई लोग पकंज के सेंस ऑफ ह्यूमर से इंप्रेस हो जाते थे तो कई ऐसे भी थे जो फ्रस्ट्रेट हो जाते थे। हालांकि उन्होंने यही सीखा है कि इंसान को लगातार कोशिश करते रहना चाहिए जिसके बाद वो एक ना एक दिन अपने प्रयासों में जरूर सफल हो जाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मिल गई थीं 4 फ़िल्में! आखिर क्यों ठुकराए थे सभी ऑफर?
Recommended image2
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image3
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image4
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
Recommended image5
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved