MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Most Admired Women 2021 की लिस्ट के टॉप 10 में पहुंची Priyanka Chopra,ऐश्वर्या राय ने भी बनाई जगह

Most Admired Women 2021 की लिस्ट के टॉप 10 में पहुंची Priyanka Chopra,ऐश्वर्या राय ने भी बनाई जगह

मुंबई. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड में परचम लहराने के बाद अब हॉलीवुड में नाम कमा रही हैं। उनके हिस्से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अदाकारा 'मोस्‍ट एडमायर्ड वुमन 2021' (Most Admired Women 2021) की लिस्‍ट में टॉप-10 में शुमार हो गई हैं। वहीं, इस लिस्ट में इस बार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने भी जगह बनाई है। हॉलीवुड की बात करें तो एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा स्‍कारलेट जॉनसन (Scarlett Johansson), एमा वॉटसन (Emma Watson) और टेलर स्‍व‍िफ्ट (Taylor Swift) का भी नाम भी इसमें शामिल हो गया है। आइए नीचे देखते हैं किसे कौन सा स्थान मिला है...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 16 2021, 05:11 PM IST| Updated : Dec 16 2021, 07:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

प्रियंका चोपड़ा मूवी 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' (The Matrix Resurrections) में नजर आने वाली हैं। वो अपनी मूवी का प्रमोशन इन दिनों बड़े जोर शोर से कर रही हैं। इसके अलावा अदाकारा नए शो 'सिटाडेल' (Citadel) भी कर रही हैं। यूगोव (YouGov) के सर्वे में प्रियंका चोपड़ा को 'मोस्ट एडमायर्ड वुमेन' के लिस्ट में 10वें नंबर पर रखा गया है। बीते साल 2020 में 'कृष' फेम 15वें नंबर पर थीं। 

27

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन भी मोस्ट एडमायर्ड वूमन बनी हैं। उन्हें इस लिस्ट में 13वें नंबर पर रखा गया है। बॉलीवुड के अलावा ऐश्वर्या राय ने हॉलीवुड में भी कई मूवी की हैं। जिसमें  ब्राइड एंड प्रिज्युडिस  समेत कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 

37

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मिशेल ओबामा जहां पहले पायदान पर हैं, वहीं एंजेलिना दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोनों को 7.1 नबंर हासिल हुए हैं। अमेरिकी अदाकारा ऑस्कर और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें कई बार हॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री के रूप में नामित किया जा चुका है।

 

 

47

हॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्‍कारलेट जॉनसन भी  'मोस्‍ट एडमायर्ड वुमन 2021'की लिस्ट में शामिल हैं। लिस्ट में उन्हें 5वें नंबर पर जगह मिली है। बता दें कि  37 साल की  अदाकारा मार्वल की 'एवेंजर्स' सीरीज में नताशा रोमनॉफ का किरदार निभाती हैं, जो सुपरहीरो 'ब्‍लैक विडो' भी है। 

57

 हैरी पॉटर की लीड एक्ट्रेस एमा वॉटसन इस लिस्ट में छठें नंबर पर हैं। एमा एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक्टिविस्ट भी हैं। इनका लगाव भारत के साथ भी दिखता है। हाल ही में उन्होंने ने पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय महिलाओं की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 1970 के चिपको आंदोलन की एक तस्वीर शेयर की है। 

 

 

67

अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर, राइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट  को भी Most Admired Women 2021 की लिस्ट में जगह मिली हैं। इन्हें सातवें नंबर पर रखा गया है। 32 साल की सिंगर ने अपनी अलग पहचान कायम की है। इन्होंने अब तक 10 से ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वो अपने गानों की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं। टेलर 12 साल की उम्र गिटार और गायिकी में महारत हासिल कर ली थीं। 

77

अमेरिकी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey) ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। वे चौथे नबंर पर सबसे ज्यादा  एडमायर्ड  करने वाली महिला बनी हैं।  ओपरा एक मशहूर टॉक शो होस्ट हैं, इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम करती दिखाई देती हैं। ओपरा की जिंदगी संघर्षों से भरी है। 1954 में अमरीका के मिसिसिपी प्रांत के कोसिस्को शहर में जन्मी ओपरा की मां घरों में नौकरानी का काम करती थी। आर्थिक परेशानी की वजह से उनकी मां उन्हें नानी के पास छोड़ कर चली गई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को शारीरिक शोषण से भी गुजरना पड़ा, बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। 

और पढ़ें:

SHILPA SHETTY की SPIDER MAN से हुई मुलाकात, मूवी टिकट मांगा तो मिला ये रिएक्शन, VIDEO हुआ वायरल

Urfi Javed ने ब्लू ब्रा के ऊपर पहनी ऐसी ड्रेस, फैंस ने कहा- उर्फी ने अब मच्छरदानी भी पहन लिया

RANBIR KAPOOR ने ALIA BHATT से सबके सामने पूछा- हमारी शादी कब होगी, एक्ट्रेस ने शर्माते हुए दिया ये जवाब

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved