- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड में शोक की लहर, गुलजार समेत इन स्टार्स ने संगीतकार खय्याम को दी अंतिम विदाई, PHOTOS
बॉलीवुड में शोक की लहर, गुलजार समेत इन स्टार्स ने संगीतकार खय्याम को दी अंतिम विदाई, PHOTOS
मुंबई. बॉलीवुड संगीतकार मोहम्मद जहुर खय्याम हाशमी ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय खय्याम लंग्स में इन्फेक्शन के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। वे 'कभी कभी' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में अपने सदाबहार गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। उन्हें सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने अंतिम विदाई दी।
19

खय्याम साहब के अंतिम दर्शन के लिए और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन, एक्टर रजा मुराद, गायक सोनू निगम, गुलजार साहब उनके निवास स्थान पर दिखाई दिए। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
वे पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थे। खय्याम साहब द्वारा रची गई धुनों में एक खास किस्म का आकर्षण रहा है, जिसने उन्हें संगीत जगत में एक खास मुकाम तक पहुंचाया। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
39
खय्याम साहब ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपना संगीत दिया है। इनमें 'आखिरी खत', 'कभी-कभी', 'त्रिशूल', 'नूरी', 'बाजार', 'उमराव जान' और 'यात्रा' जैसी फिल्में शामिल हैं। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
49
खय्याम के नाम कई अवॉर्ड भी हैं। उन्हें 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
59
बता दें, संगीतकार को 'उमराव जान' के लिए दो अवॉर्ड फिल्मफेयर और नेशनल से सम्मानित किया गया था।
69
18 फरवरी, 1927 को पंजाब में जन्मे खय्याम साहब ने म्यूजिक कॅरियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में महज 17 साल की उम्र में की थी। 1953 में आई फिल्म 'फुटपाथ' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
79
खय्याम के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने लिखा कि खय्याम द्वारा कंपोज किए गानों को हमेशा याद किया जाएगा। (फोटो सोर्स: जूम टीवी इंस्टाग्राम)
89
संगीतकार खय्याम पर रजा मुराद ने भी दुख जताया और अंतिम विदाई के लिए पहुंचे उनके आवास।
99
संगीतकार खय्याम पर सोनू निगम ने भी दुख जताया और अंतिम विदाई के लिए पहुंचे उनके आवास।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos