- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रिटी जिंटा ने शेयर की अपनी ही एक पुरानी फिल्म की फोटो, बोलीं- पता नहीं हाथी भी क्या सोच रहे होंगे
प्रिटी जिंटा ने शेयर की अपनी ही एक पुरानी फिल्म की फोटो, बोलीं- पता नहीं हाथी भी क्या सोच रहे होंगे
मुंबई। बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) भले ही आजकल फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। प्रिटी आज भी अपनी एक्टिंग के दिनों को मिस कर रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी ही एक फिल्म 'दिल से' (Dil Se) का फोटो शेयर किया। इस फोटो में प्रिटी हाथियों के सामने खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं। यह फोटो फिल्म के सुपरहिट गाने 'जिया जले जां जले...' की शूटिंग के दौरान का है।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रिटी जिंटा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा- पता नहीं हाथी भी सोच रहे होंगे कि मैं ये सब क्या कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की की तरह सब कुछ कोरियोग्राफर फराह खान के कहने पर कर रही थी। ये फिल्म 'दिल से' की शूटिंग के दौरान मेरी फेवरेट फोटोज से एक है।
प्रिटी जिंटा की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हाथी सोच रहे होंगे, काफी कठिन तपस्या है। वहीं एक और शख्स ने कहा- हाथी सोच रहे होंगे, हां ये कर लो पहले। फैमिली मीटिंग बाद में कर लेंगे हम।
बता दें कि प्रिटी जिंटा अब अपने पति जीन गुडइनफ के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रह रही हैं। हालांकि वो बीच-बीच में भारत आती रहती हैं। इससे पहले कोरोना लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रिटी अपने पति जीन के बाल काटती नजर आई थीं।
बता दें कि प्रिटी जिंटा से जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात फेसबुक पर फैन्स से लाइव चैट करते हुए हुई थी। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 29 फरवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिटी का कहना है कि वे सच्चे प्यार में भरोसा करती हैं, लेकिन इसका पता कपल्स को साथ में समय बिताने के बाद ही चलता है।
प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में प्रिटी और जीन के काफी क्लोज फ्रेंड और फैमिली वाले ही शामिल हुए थे।
लॉस एंजिलिस में शादी के बाद प्रिटी ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। बता दें की जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 45 साल की हैं, वहीं जीन अभी 35 के ही हैं।
प्रिटी जिंटा ने महज 23 साल की उम्र में फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। प्रिटी ने तेलुगु, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। प्रिटी जिंटा की आईपीएल टीम भी है जिसका नाम किंग्स इलेवन पंजाब है
अपने करियर के दौरान प्रिटी ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।