- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिल्ली में खाने का मजा उठा रहीं प्रियंका चोपड़ा, पहली बार पान खाकर कही ये बात:PHOTOS
दिल्ली में खाने का मजा उठा रहीं प्रियंका चोपड़ा, पहली बार पान खाकर कही ये बात:PHOTOS
मंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग करने के लिए गई हैं। इस दौरान वो दिल्ली की खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
14

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और भी शेयर की है। इसमें वे पहली बार मुंह में पान दबाते नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सेट पर पान का स्वाद।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
वहीं, एक्ट्रेस ने दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वे दिल्ली की मशहूर चाट 'दौलत की चाट' का स्वाद चखती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा, 'मेरी मिठाई के साथ कैश। दौलत की चाट पहली बार।' तस्वीर में चाट के चारों तरफ 500 के नोट लगे हुए हैं।
34
बहरहाल, इससे पहले प्रियंका को दिल्ली में प्रदूषण के चलते ट्रोल होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने मुंह पर मास्क लगाए एक फोटो शेयर कर चिंता जताई थी। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।
44
फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' से पहले प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। हालांकि, इस मूवी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बता दें, इस फिल्म से एकट्रेस ने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। इससे पहले आखिरी बार उन्हें 'जय गंगाजल' में देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos