- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: प्रियंका ने सास-ससुर और पति संग विदेश में यूं खेली होली, फोटो शेयर कर देसी गर्ल ने कही ये बात
PHOTOS: प्रियंका ने सास-ससुर और पति संग विदेश में यूं खेली होली, फोटो शेयर कर देसी गर्ल ने कही ये बात
मुंबई। देशभर में होली (Holi) का त्योहार आज (29 मार्च) को मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते होली थोड़ी फीकी ही है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में ही होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे, होली मनाने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी विदेश में अपने ससुराल वालों के साथ होली मनाई। इस दौरान प्रियंका ने होली की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सास-ससुर और पति निक जोनास के साथ रंगे-पुते कपड़ों में नजर आ रही हैं। साथ ही प्रियंका के हाथों में बड़ी सी पिचकारी भी दिख रही है, जिसका निशाना उनके पति निक जोनास की तरफ है।

विदेश में होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा अपने त्योहार को नहीं भूली हैं। होली मनाने की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- रंगों का त्योहार होली मेरे सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। उम्मीद है कि हम सभी हमारे चाहने वालों के साथ इसे मना सकें, लेकिन घर पर ही।
रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर खूब रंग बरसाए।
होली के मौके पर संजय दत्त ने पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ फोटो शेयर की। वहीं करन जौहर ने भी यश और रूही के साथ ये फोटो शेयर की।
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ होली का त्योहार मनाया।
सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ होली घर पर ही सेलिब्रेट की।
कैटरीना कैफ ने पिछले साल कुछ इस तरह से होली मनाई थी। वहीं आश्रम फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने होली पर अपनी ये फोटो पोस्ट की।
पिछले साल होली के मौके पर कुछ यूं नजर आई थी बच्चन फैमिली। कोरोना के चलते इस बार बच्चन के घर किसी भी तरह का होली उत्सव नहीं हो रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।