- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दो साल बाद प्रियंका ने शादी को लेकर किया खुलासा, बताया किस एक बात से हो जाती थीं परेशान
दो साल बाद प्रियंका ने शादी को लेकर किया खुलासा, बताया किस एक बात से हो जाती थीं परेशान
मुंबई. बॉवीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनकी शादी को दो साल हो गए हैं। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर पति निक के साथ उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि एक वक्त था जब वो शादी के बारे में सोचकर अनकंफर्टेबल हो जाती थीं। शादी को लेकर ऐसा सोचा करती थीं प्रियंका...

हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनकी कुछ आदते हैं, जिन्हें अब स्वीकार करना ज्यादा आसान है। पीसी ने बताया कि वो महत्वाकांक्षी हैं और उनका एक कोमल पहलू भी है। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब शादीशुदा होना उनके लिए बहुत अजीब था।
प्रियंका और निक जोनस के बीच जबरदस्त इश्क हुआ इसके बाद उन्होंने 2 दिसंबर, 2018 को शादी कर ली। दोनों स्टार्स का शेड्यूल काफी बिजी रहता है, इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं। साथ ही दुनिया की सैर भी करते हैं।
बीते दिन ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवाचौथ की प्यारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें प्रियंका ट्रेडिशनल देसी गर्ल लुक में नजर आ रही थीं। एक और तस्वीर थी, जिसमें निक जोनस उनके साथ थे।
बता दें, प्रियंका और निक की पहली मुलाकात शो क्वांटिको के दौरान एक म्यूचुअल फ्रैंड एक्टर ग्रैहम रॉजर्स के जरिए मिले। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती के दौरान दोनों एक-दूसरे की कंपनी को इन्जॉय करने लगे और दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था।
एक कार्यक्रम में निक ने इसे स्वीकार किया कि तीन डेट के बाद ही उन्होंने उन्हें प्रपोज कर दिया था। निक पत्नी प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि, इनके प्यार के बीच इनकी उम्र कभी भी आड़े नहीं आई।
प्रियंका निक ने 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। विदेशी होने के नाते निक हिंदू धर्म से हुई अपनी शादी को खूब इन्जॉय किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।