- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट हुआ शुरू, पहले ही दिन परोसे गए डोसा, पकौडे समेत ये भारतीय व्यंजन
PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट हुआ शुरू, पहले ही दिन परोसे गए डोसा, पकौडे समेत ये भारतीय व्यंजन
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ ही अब दूसरे बिजनेस में भी उतर आई हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। 'सोना' (Sona) नाम के इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ भी हो चुका है। प्रियंका ने खुद रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर मेहमानों और ग्राहकों को परोसे गए लजीज भारतीय व्यंजनों की फोटो शेयर की है। भारत के अलग-अलग राज्यों में मशहूर खाने भी उनके रेस्टोरेंट मेन्यू में शामिल किए गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट के अंदर की फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि मार्च के आखिर में उनका यह सपना पूरा होने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट के ओपनिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने डोसा, पकौड़े, नान, चटनी, डेजर्ट समेत कई भारतीय व्यंजनों की फोटो दिखाई है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बेहतरीन भारतीय व्यंजन के लिए जो क्रेविंग शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गया है और मैं आप सभी का स्वागत करने के लिए और न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत का अहसास करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।
प्रियंका ने आगे लिखा- ये एक टीम की मेहनत है, जिसमें मीनाक्षी गोयल, डेविड रैबिन और शेफ हरि नायक के साथ मेन्यू पर चर्चा, स्वाद चखने और इंटीरियर डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्टोरेंट के परफेक्ट नाम तक कई चीजें शामिल हैं।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि रेस्टोरेंट का नाम पति निक जोनस ने दिया है। प्रियंका के मुताबिक, टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में निक को जो नाम सबसे ज्यादा पसंद आया, वो है सोना। इसका मतलब होता है 'Gold' और निक ने सोना शब्द भारत में हमारी शादी के वक्त सुना था, जो उन्हें बेहद पसंद आया।
प्रियंका से पहले रेस्टोरेंट के शेफ हरि नायक ने भी एक इंटरव्यू में 'सोना' नाम के पीछे की कहानी का खुलासा किया था। हरि नायक ने बताया था कि सोना नाम रखना प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का आइडिया था। हम लोग कोई ऐसा भारतीय नाम चाहते थे, जो कि बोलने में बेहद आसान हो और उसे गूगल पर सर्च करने में भी कोई दिक्कत न आए।
प्रियंका के रेस्तरां में कोरोना महामारी के बाद भी पहले ही दिन अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। मेन्यू में दही-कचौड़ी, कुल्चा, कोफ्ता कोरमा, बकेट व्हीट भेल, फिश करी, बटर चिकन समेत कई इंडियन व्यंजन शामिल किए गए।
प्रियंका के रेस्टोरेंट में वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग इसे एक अलग ही लुक दे रही हैं। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।
रेस्टोरेंट में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।
सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।
सोना रेस्टोरेंट में खाने की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी गई है। वो अपने जायकेदार इंडियन फूड के लिए मशहूर हैं। प्रियंका के मुताबिक, ये कोशिश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।