- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बचपन में गोरा दिखने के लिए प्रियंका चोपड़ा करती थीं ये काम, अब होता है अफसोस
बचपन में गोरा दिखने के लिए प्रियंका चोपड़ा करती थीं ये काम, अब होता है अफसोस
मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। 13 जनवरी तमाम विवादों के बाद प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को रिलीज हुई। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक न्यूज पोर्टल को लेकर स्किन लाइटिंग को लेकर बात की और लोगों ने कहा था कि उन्हें बचपन में 'काली' कहा जाता था। इस बात का अफसोस है प्रियंका को...

बॉलीवुड की कई ऐक्ट्रेसस को फेयरनेस क्रीम एंडोर्स करने में गुरेज नहीं। प्रियंका चोपड़ा भी करियर की शुरुआत में ऐसा कर चुकी हैं, हालांकि अब उन्हें ऐसा करने का अफसोस है।
एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि बचपन में उन्हें लगता था कि सांवले लोग सुंदर नहीं होते, इस वजह से वो चेहरे पर पाउडर लगाती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा था कि साउथ एशिया में स्किन लाइटनिंग करवाना आम बात थी।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि ये इतनी बड़ी इंडस्ट्री थी कि हर कोई ये कर रहा था। अभी भी फीमेल एक्ट्रेस के लिए उनका रंग चेक मार्क होता है, लेकिन ये बुरा है।
प्रियंका ने कहा कि 'छोटी बच्ची के रूप में उनके लिए यह बुरा था, क्योंकि उन्हें लगता था कि सांवली रंगत सुंदर नहीं होती है तो वह चेहरे पर टैल्कम पाउडर लगाती थीं।'
प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने 2015 में ऐसे प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करना बंद कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने कहा कि उन्हें ये सब बहुत बुरा लगता था, इसलिए ऐसान करना बंद कर दिया।
प्रियंका ने बताया था कि उनके सारे चचेरे भाई-बहन गोरे हैं, लेकिन वही डस्की हैं, क्योंकि उनके डैड सांवले थे। 'देसी गर्ल' ने बताया था कि 'उनकी पंजाबी फैमिली उनको 'काली' बुलाती थी। 13 साल की उम्र में वो फेयरनेस क्रीम लगाना चाहती थीं और चाहती थीं कि उनका रंग बदल जाए।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।