MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की 21 साल पुरानी फोटो तो पहचानना हुआ मुश्किल

मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की 21 साल पुरानी फोटो तो पहचानना हुआ मुश्किल

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बॉलीवुड में कई साल हो चुके हैं। वो अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी फेमस हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका ने हाल ही में अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी दुबली-पतली नजर आ रही हैं। प्रियंका की ये फोटो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के ठीक सालभर पहले की है। उस वक्त प्रियंका महज 17 साल की थीं। प्रियंका के फोटो शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 12 2021, 03:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- लीन, मीन, ऑल ऑफ सेवंटीन। इस फोटो में प्रियंका बेल बॉटम जीन्स के साथ जैकेट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान भी नजर आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

प्रियंका की इस फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म 'अग्निपथ' के को-एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा-स्वीट। वहीं राजकुमार राव जो उनके साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाले हैं उन्होंने फोटो के नीचे दिल वाला इमोजी बनाया है।

39

ऋतिक और राजकुमार राव के अलावा कैटरीना कैफ, दीया मिर्जा और लारा दत्ता ने भी कमेंट किया है। हालांकि अब तक इस फोटो पर उनके पति निक जोनस का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही आम लोग और प्रियंका के फैन्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

49

प्रियंका की जैकेट वाली इस फोटो के क्लिक होने के करीब एक साल बाद यानी 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। ये बात साल 2000 की है। 30 नवंबर, 2000 को प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। लंदन के मिलेनियम डोम में हुए इस कॉम्पिटीशन में प्रियंका चोपड़ा ने फाइनल राउंड में अपने जवाब से जजेस का दिल जीत लिया था। 

59

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान का एक किस्सा शेयर कियाा था। प्रियंका ने कहा था- 2000 में मैं मिस वर्ल्ड जीती थी और मेरी ड्रेस को टेप से चिपकाया गया था।

69

प्रियंका ने आगे कहा था- मैं उस वक्त बहुत तनाव में थी क्योंकि ड्रेस की पूरी टेप निकल गई थी। ऐसे मुश्किल वक्त में मैं वॉक करते हुए नमस्ते करके चल रही थी। सभी को लगा कि मैं जानबूझकर ऐसे चल रही थी, जबकि मैं अपनी ड्रेस को संभाल रही थी। मुझे इसके खुल जाने का डर था।

79

2000 में प्रियंका चोपड़ा जब मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब उनकी उम्र महज 18 साल थी। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की सोची। प्रियंका ने 2003 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

89

हालांकि इस फिल्म में प्रियंका के काम को नोटिस नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने 'अंदाज' (2003), 'एतराज' (2004), 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'कृष' (2006), 'डॉन' (2006), 'बर्फी' (2012), 'गुंडे' (2014) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

99

वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'द व्हाइट टाइगर', 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। द व्हाइट टाइगर में प्रियंका, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'हैवान' से पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 6 फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानें हिट और फ्लॉप का रिकॉर्ड
Recommended image2
Mirzapur The Movie Collection Day 5: मंगलवार को भी चला 'मिर्ज़ापुर' का भौकाल, कर डाली इतनी कमाई
Recommended image3
KBC 18 में सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, दर्द भी! अमिताभ बच्चन बोले- कई बार होस्ट करना मुश्किल
Recommended image4
Toxic Box Office Collection Day 14: हनुमान अंश के आगे ‘टॉक्सिक’ मांग रहा पानी, 14वें दिन इतनी कर पाया कमाई
Recommended image5
'हनुमान अंश' ने अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पछाड़ा, 33वें दिन छलांग मारकर इतने करोड़ कमा डाले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved