- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो भाई-बहन के रिश्ते की हैं मिसाल
Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो भाई-बहन के रिश्ते की हैं मिसाल
मुंबई. बॉलीवुड में किसी रिश्ते या त्योहार को बड़े ही बेहतरीन तरीके से इमोशन्स के साथ दिखाया जाता है। फिर वो चाहे भाई-बहन का रिश्ता हो या फिर होली, दीपावली का त्योहार। रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है। ऐसे मौके पर आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने भाई-बहनों के साथ देखकर रक्षा बंधन को और भी स्पेशल बना सकते हैं। इसके साथ ही ये फिल्में भाई-बहनों के रिश्तों की मिसाल भी मानी जाती हैं। तो आइए बताते हैं आपको उन 10 फिल्मों के बारे में, जिनमें भाई-बहनों का झगड़ा और प्यार देखने को मिलता है...
15

ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'फिजा' साल 2000 में रिलीज की गई थी। इसमें दोनों स्टार्स भाई-बहन का रोल प्ले किया था। इसकी कहानी उस बहन पर आधारित होती है, जो काफी वक्त तक अपने भाई की तलाश करती है। एक वक्त के बाद आखिर बहन का प्यार जीत भी जाता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
1994 में आई सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में भाई-भाई और बहन-बहन के प्यार को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। एक भाई दूसरे भाई की खुशी के लिए अपने प्यार को कुर्बान करने के लिए तैयार हो जाता है। इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे और मोहनीश बहेल ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
35
मल्टीस्टारर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में भाई-बहनों के बीच नोंक-झोंक और प्यार को बखूबी दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें परिवार के महत्व को भी देखा जा सकता है। इस फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया था। ये मूवी 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
45
फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भाई-बहन के रोल में थे। बहन के प्यार के लिए शाहरुख इसमें विलेन के रोल में नजर आए थे। लेकिन दोनों स्टार्स को इस तरीके से दिखाया गया था कि दर्शक दोनों को भाई-बहन वाली इमेज में नहीं देख पाए।
55
आत्माराम के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेशम की डोरी' 1974 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और उनकी बहन के बीच प्यार को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। मूवी का इमेशनल सॉन्ग 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है..' है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos