MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 2020 में लॉकडाउन ने लौटाईं पुराने दिनों की यादें, रामायण से कृष्णा तक देखने को मिले ये 10 यादगार सीरियल

2020 में लॉकडाउन ने लौटाईं पुराने दिनों की यादें, रामायण से कृष्णा तक देखने को मिले ये 10 यादगार सीरियल

मुंबई। 2020 गुजरने में अब केवल 17 दिन रह गए हैं। वैसे, लोग चाहते हैं कि ये साल जल्दी से जल्दी गुजर जाए क्योंकि इसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी ने पूरी मानवजाति को तंग कर दिया। मार्च के अंत में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से जहां मनोरंजन जगत को भारी नुकसान हुआ, वहीं देशभर के सिनेमाघर भी बंद रहे। हालांकि इस दौरान घर बैठे लोगों के लिए दूरदर्शन ने एक बार फिर पुरानी यादों को उस वक्त ताजा कर दिया, जब 80 और 90 के दशक के यादगार सीरियल टीवी पर दिखाए गए। इस पैकेज में हम बता रहे हैं 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दिखाए गए कुछ यादगार टीवी सीरियल्स के बारे में।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 14 2020, 05:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

लॉकडाउन के दौरान टीवी पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण 28 मार्च, 2020 से शुरू हुआ था। 'रामायण' के खत्म होने के बाद उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' भी दिखाई गई। बता दें कि 'रामायण' के दोबारा टेलिकास्ट में भरत-कैकई मिलन, अहिरावण वध, रावण-लक्ष्मण के बीच के दृश्य, अयोध्या निवासियों द्वारा राम का स्वागत, मुकुट समारोह की तैयारी, ये सीन काट दिए गए थे।

210

दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाला बच्चों का चहेता टीवी शो शक्तिमान कोरोना काल में एक बार फिर से टेलीकास्ट किया गया। मुकेश खन्ना को फैन्स ने शक्तिमान के रोल में दुश्मनों का विनाश करते हुए और गंगाधर के रोल में कॉमेडी करते हुए देखा और अपने बचपन के दिनों में खो गए। 

310

पहली बार 2 अक्टूबर 1988 को शुरू हुए सीरियल महाभारत को कोरोना काल में दोबारा प्रसारित किया गया। महाभारत को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर डायरेक्ट किया था। बीआर चोपड़ा की महाभारत की सफलता के पीछे का कारण थी उसकी स्टारकास्ट। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले शख्स का नाम फिरोज खान है। लोगों ने उन्हें याद जरूर अर्जुन के रूप में रखा लेकिन उन्होंने और भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो कयामत से कयामत तक और करण अर्जुन जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

410

कृष्ण की लीलाएं एक सीरियल के तौर पर सबसे पहले रामानंद सागर के सीरियल कृष्णा के जरिए देखने को मिली थीं। सर्वदमन बनर्जी ने इसमें कृष्ण का रोल निभाया था। कोरोना में एक बार फिर इसका प्रसारण शुरू हुआ, जो अब भी चल रहा है। 
 

510

करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान ने दूरदर्शन के कुछ सीरियल्स में काम किया था। इन्हीं में से एक है सर्कस। यह कोरोना काल में दोबारा टेलीकास्ट किया गया। शाहरुख को 90 के दशक में देख उनके फैन्स काफी खुश नजर आए। 
 

610

इस सीरियल की कहानी एक ऐसी फैमिली की थी, जहां सभी मिल-जुलकर रहते हैं। फैमिली का हर मेंबर बड़ा हो या बच्चा या फिर नौकर सभी में एक खास जुड़ाव होता है। फैमिली के मुखिया दुर्गादास दीवान (दादा) थे, लेकिन असली मुखिया सरला दीवान (दादी) थीं। सरला दीवान का रोल सुषमा सेठ ने प्ले किया था।

710

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने अपने करियर के दौरान फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उनका सीरियल ऑफिस ऑफिस आज भी काफी पॉपुलर है। लॉकडाउन में लोगों को पंकज कपूर का ये कॉमेडी सीरियल दोबारा देखने का मौका मिला।

810

'रामायण' के बाद रामानंद सागर प्रोडक्शन का यह दूरदर्शन पर दूसरा सीरियल था, जो काफी पॉपुलर हुआ। यह अपने अरबी नाम अल्फ लैला से ही 'अलिफ लैला' बन गया। अरबी में अल्फ का अर्थ है एक हजार और लैला का अर्थ है रात। यह एक हजार कहानियों का संग्रह है, जिससें चमत्कार और जादू-टोना की भरमार है। इसे 'अरबियों का पंचतंत्र' भी कहा जाता है।

910

1986 में जब टेलीविजन पर बुनियाद  सीरियल का प्रसारण हुआ, तब यह भारत में टेलीविजन धारावाहिकों के लिए एक कसौटी बन गया था। शो की कहानी 1947 में हुए भारत के बंटवारे के इर्द-गिर्द है। शो को दूरदर्शन पर सबसे पहले साल 1986 में दिखाया गया था। देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दूरदर्शन पर इसे दोबारा दिखाया गया।

1010

1995 में शुरू हुए कॉमेडी सीरियल ‘हम पांच’ में माथुर परिवार की सबसे बड़ी बेटी मीनाक्षी माथुर का रोल वंदना पाठक ने निभाया था। वो शो में महिलाओं को हक और महिला सशक्तिकरण के लिए अपने बेलन के साथ तैयार रहती थीं। वहीं, एक्ट्रेस विद्या बालन ने माथुर परिवार की दूसरी बेटी राधिका का रोल किया था। राधिका इंटेलिजेंट थी और हियरिंग मशीन का इस्तेमाल करती थी। राधिका को चीजों से टकराने की आदत थी। वो दरवाजे, दीवार, मूर्तियों से टकराती रहती थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved