- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेटी के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खुशी में आया नाना रणधीर कपूर का रिएक्शन, तैमूर के लिए कही ये बात
बेटी के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खुशी में आया नाना रणधीर कपूर का रिएक्शन, तैमूर के लिए कही ये बात
मुंबई। करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। सैफ और करीना ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म करते हुआ कहा था- परिवार में एक सदस्य जुड़ने वाला है, हम दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आप सभी चाहने वालों का शुक्रिया, प्यार और सपोर्ट। इस खबर पर अब तैमूर के नाना और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर का भी रिएक्शन आया है।

बेटी करीना कपूर के मां बनने की खुशी में रणधीर कपूर ने कहा है कि वो तो कब से कह रहे थे कि तैमूर को एक भाई या बहन की जरूरत है। रणधीर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और करीना को कब से कह रहा था कि तैमूर को साथ खेलने के लिए एक भाई या बहन चाहिए।
रणधीर ने कहा, हम सब दुआ कर रहे हैं कि करीना की आने वाली संतान एक स्वस्थ और खुशहाल बच्चा हो। इससे पहले सैफ और करीना ने इस खुशखबरी को अनाउंस करते हुए कहा था कि हमारे परिवार में जल्द ही एक और मेहमान जुड़ने वाला है। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
इससे पहले सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी इस खबर पर रिएक्ट किया। दरअसल, सोहा अली खान ने अपने भाई-भाभी को बधाई देने के लिए एक फोटो शेयर की। इसी फोटो पर रिएक्शन देते हुए इब्राहिम ने लिखा, अब्बा।
सैफ अली खान और करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 20 दिसंबर, 2016 को सैफीना बेटे तैमूर के पेरेंट्स बने।
सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। करीना से पहले सैफ ने सारा की मां अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता सिंह से सैफ के दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं।
अमृता सिंह जहां सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं, वहीं उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर सैफ से 10 साल छोटी हैं। सैफ अली खान 50 साल के होने वाले हैं, जबकि करीना कपूर 21 सितंबर को 40 की हो जाएंगी।
करीना के मां बनने की खबर के बाद से ही जहां उनके फैन्स खुश हैं, वहीं कपूर और पटौदी फैमिली में भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।