MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
India Pakistan Navy
Kal ka Rashifal
Rahul Gandhi On UPI Charges
Santan Saptami 2026 Date
Flipkart Big Billion Days Sale 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Dr Ankita Yargal
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Mirzapur the Movie Vs Haiwaan Box Office Collection
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • लॉकडाउन के बाद साथ वक्त बिता रहे थे मलाइका-अर्जुन, कभी बालकनी तो कभी केक खाते दिखा कपल

लॉकडाउन के बाद साथ वक्त बिता रहे थे मलाइका-अर्जुन, कभी बालकनी तो कभी केक खाते दिखा कपल

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, दोनों ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अर्जुन कपूर ने जहां खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि वो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, वहीं मलाइका के एक करीबी ने उनके पॉजिटिव होने की खबर कन्फर्म की है। दोनों की रिपोर्ट सामने आते ही फिलहाल कपल डॉक्टर्स की सलाह के बाद होम क्वारैंटाइन हो चुका है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही अर्जुन मलाइका कई बार साथ में यहां-वहां नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन में दोनों ने ज्यादातर समय साथ में ही बिताया था। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन ही अर्जुन कपूर मलाइका के साथ उनके घर में थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 06 2020, 09:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दोनों के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें कपल बालकनी में साथ खड़े होकर कोरोना वॉरियर्स के लिए तालियां बजाता नजर आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन ने लॉकडाउन के ज्यादातर दिन मलाइका के घर में ही गुजारे है। लॉकडाउन के वक्त सेलेब्स अपना कुकिंग टैलेंट दिखा रहे थे। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें केक नजर आ रहा है। इस केक के साथ उन्होंने Her और हार्ट इमोजी बनाया हुआ था।

39

अर्जुन कपूर के 35वें बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें एक अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में अर्जुन-मलाइका के साथ उनकी एक और दोस्त नजर आ रही है, जबकि दूसरी फोटो में सिर्फ अर्जुन कपूर दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन अर्जुन कपूर।

49

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था।

59

वैसे, अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी की खबर उड़ती रहती है।

69

बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 46 साल की हैं वहीं, अर्जुन कपूर अब 35 साल के हुए हैं।

79

पिछले दिनों जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा?

89

वहीं अपनी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है।
 

99

नवंबर 2019 में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी का प्लान शेयर किया था। नेहा धूपिया के शो में मलाइका ने कहा था, "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमिताभ बच्चन बनवा रहे धर्मशाला, अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर शुरु होगा काम, पिता हरिवंश राय बच्चन से इसका कनेक्शन
Recommended image2
The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ में जंगल का खौफ, 2.44 मिनट का Video देखकर बढ़ेगी धड़कन
Recommended image3
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल, धुरंधर-पठान-छावा और उरी को भी छोड़ा पीछे
Recommended image4
दिवाली पर होगा डबल धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी Ramayana vs Godzilla Minus Zero
Recommended image5
मंगलवार को 'हैवान' का निकला दम, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने की अक्षय की फिल्म से 8 गुना ज्यादा की कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved