घुटने तक पानी में निकलीं सलमान खान की 'भाभी': PHOTOS
मुंबई. मुंबई शहर काफी समय से मौसम की मार को सह रहा था, जिसके बाद मौसम में थोड़ा-सा परिवर्तन भी आया था। लेकिन सोमवार से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इसके कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिसके चलते आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स तक परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर रेणुका सहाणे की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें वे घुटने तक के पानी में चलती नजर आ रही हैं।
14

एक्ट्रेस फिल्मों से काफी समय से दूर हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में 'हम आपके हैं कौन', 'सैलाब', 'दिल से जिसे अपना कहा' और 'बकेट लिस्ट' जैसी फिल्में की है।
24
सलमान खान, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' 1994 में रिलीज की गई थी। इसमें उन्होंने सलमान की भाभी और माधुरी की बड़ी बहन का रोल प्ले किया था। इससे उन्हें काफी नेम और फेम मिला था।
34
बहरहाल,बरसात के प्रकोप से एक्टर अमिताभ बच्चन भी नहीं बच पाए। खबरों के मुताबिक, जुहू स्थित बिग बी के बंगले में भी पानी भर गया था। कहा जा रहा है कि सड़कों पर ज्यादा पानी भरने के कारण बंगले के परिसर में पानी भर गया। इसके चलते एक्टर और उनके परिवार का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
44
अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किया है। इसमें वे फैंस से मुलाकात करते नजर आए थे। दरअसल, 2 सितंबर को उन्होंने फैंस से मुलाकात की थी। इस दिन भी बारिश हो रही थी। फोटो शेयर करने के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा, 'बूंदे बरस रही हैं, लेकिन बरस रहा है प्यार और लगाव भी...! तो बहुत इमोशनल हो गया हूं। धन्यवाद।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos