- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर मुस्कान लिए 55 साल के सलमान खान ने यूं मनाया बर्थडे, देर रात काटा केक
बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर मुस्कान लिए 55 साल के सलमान खान ने यूं मनाया बर्थडे, देर रात काटा केक
मुंबई. बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (salman khan) 55 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सलमान ने अपने करियर की शुरुआत एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी। और जिस फिल्म में सलमान ने सपोर्टिंग रोल किया था वो फिल्म थी बीवी हो तो ऐसी। फिलहाल, सलमान टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। सलमान ने देर रात अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ केक भी काटा। सलमान इस मौके काफी सिम्पल लुक में नजर आए। उनकी दाढ़ी बढ़ी थी और चेहरे पर मुस्कान खिली थी। सलमान ने मास्क फेस पर लगाने के बजाए हाथ में पकड़ रखा था।

सलमान का बर्थडे मनाने पनवेल वाले फॉर्महाउस में देर रात पापा सलीम खान, बहन अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री, बाबा सिद्दिकी, ऐश्ले रेबेलो, यास्मिन कराचीवाला, सोहेल खान, जीशान सिद्दिकी सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
पहले मास्क लगाकर बाहर आए सलमान खान। उनके साथ उनका बॉडीगॉर्ड शेरा भी था।
केक काटने से पहले सलमान ने चेहरे से मास्क हटाया। इस मौके पर वे खुशी भी नजर आए।
मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने सलमान ने केक काटा। इस मौके पर उन्होंने मीडियावालों से बकायदा बात भी की।
बेटे का 55वां जन्मदिन मनाने पापा सलीम खान देर रात पनवेल वाले फॉर्महाउस पहुंचे। इस मौके पर सलीम खान ने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
बड़े भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट करने सोहेल खान देर रात फॉर्महाउस पहुंचे। कार में बैठे सोहेल ने मास्क नहीं पहन रखा था।
बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी देर रात फॉर्महाउस पहुंची। अलवीरा ने इस मौके पर पीले का सूट पहन रखा था। हालांकि, उन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया हुआ था।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी इस मौके नजर आए। वे खुद कार चलाकर सलमान के फॉर्महाउस पहुंचे। इस मौके पर सुनील काफी खुश नजर आ रहे थे।
मामा का जन्मदिन मनाने अलवीरा अग्निहोत्री का बेटा अहान भी पहुंचा। अहान ने इस मौके पर चेहरे पर मास्क लगा रखा था। वे ब्लैक कलर की टी शर्ट में नजर आए।
सलमान खान के खास दोस्तों में से एक बाबा सिद्दिकी भी भाईजान का जन्मदिन फॉर्महाउस पहुंचे। इस मौके पर बाबा ने गॉगल लगा रखा था।
एक्टर निकितन धीर पत्नी कृतिका सेंगर के साथ देर रात सलमान के फॉर्महाउस पहुंचे। निकितन जहां फिल्मों में एक्टिव है वहीं उनकी पत्नी टीवी शोज कर रही है।
इस मौके जीनशान सिद्दिकी भी नजर आए। वे खुद कार ड्राइव करके सलमान के फॉर्महाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चेहरे से मास्क हटाकर कैमरामैन को पोज दिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।