- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सलमान ने मीडिया के साथ काटा बर्थडे केक, गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ एक ही कार में आए नजर
सलमान ने मीडिया के साथ काटा बर्थडे केक, गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ एक ही कार में आए नजर
मुंबई. सलमान खाने शुक्रवार 27 दिसंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। बर्थडे के एक दिन पहले गुरुवार को देर रात में सलमान ने भांजे आहिल के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके बाद जन्मदिन के मौके पर उन्होंने मीडिया के साथ भी एक केक काटा और जन्मदिन एन्जॉय किया।
17

इस दौरान उनके परिवार से कोई भी साथ में मौजूद नहीं था वो अकेले ही केक काट रहे थे। उनके साथ मीडिया था।
27
वहीं, सलमान के बर्थडे पर खान परिवार में डबल खुशियां आईं। एक तरफ सलमान का जन्मदिन, दूसरी तरफ बहन अर्पिता ने बेटी आयत शर्मा को जन्म दिया।
37
ऐसे में सलमान के बर्थडे पर खान परिवार खुशियां डबल हो गई। जन्म के कुछ देर बाद ही सलमान ने भांजी का नाम भी रख दिया था।
47
ऐसे में बहन की देख-रेख के लिए मुलाकात के लिए सब परिवार वाले मिलने गए। सलमान के साथ उनकी गाड़ी में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को अस्पताल के बाहर देखा गया।
57
इसके साथ ही अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के देखे गए। सभी बहन अर्पिता से मिलने और हाल-चाल जानने गए। वहीं, पापा सलीम खान भी वहां पहुंचे और बेटी का हाल-चाल लिया।
67
इसके अलावा, मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान खान भी अस्पताल बुआ से मिलने पहुंचे। लेकिन इस दौरान मलाइका उनके साथ में नहीं थीं। अरहान की खान परिवार के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। उन्हें कई मौकों पर फैमिली के साथ देखा जाता रहा है।
77
गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ अस्पताल से बाहर निकलते अरबाज खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos