- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दूसरी बार मां बनने के तीन महीने बाद 'रेस' की ये एक्ट्रेस पति-बच्चों संग मना रही छुट्टियां: PHOTOS
दूसरी बार मां बनने के तीन महीने बाद 'रेस' की ये एक्ट्रेस पति-बच्चों संग मना रही छुट्टियां: PHOTOS
मुंबई. तीन महीने पहले दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों अपना मुदरहुड मोमेंट एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जुलाई के महीने में बेटी बेबी गर्ल नायरा को जन्म दिया। अब सोशल मीडिया पर कुछ फोटो समीरा ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किया है। इसमें वे अपने पति और दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
15

समीरा पति अक्षय वरदे के साथ कर्नाटक के चिकमगलुर में हॉलिडे के मनाने के लिए गई हैं। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि वे फ्री होकर इनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
समीरा पहली बार 2015 में मां बनी थीं। तब उन्होंने बेटे हंस को जन्म दिया था। 4 साल के बेटे के साथ फोटो में इनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
35
बता दें, समीरा ने बिजनेसमैन अक्षय वरदे से 2014 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद उन्होने शादी का फैसला किया। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरियां बना ली। वे आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म 'तेज' में नजर आई थीं। यह फिल्म 2012 में रिलीज की गई थी। इसके बाद समीरा को फिल्म 'चक्रव्यूह' में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
45
समीरा बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साउथ में उन्होंने 'नरसिम्हुडु' से 2005 में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो बॉलीवुड में 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
55
अपने दोनों बच्चों हंस और नायरा के साथ समीरा रेड्डी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos