- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब बीमार पत्नी को पता चली थी संजय माधुरी की शादी की बात तो इलाज छोड़कर आ गई थी मुंबई
जब बीमार पत्नी को पता चली थी संजय माधुरी की शादी की बात तो इलाज छोड़कर आ गई थी मुंबई
मुंबई. संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के कपिल शर्मा के शो में पहुंचे संजय ने को-स्टार कृति सेनन के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा कि वो उनसे काफी इंप्रेस हैं। और कृति उनकी 309 वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं। आपको बता दें कि संजय की इतनी सारी गर्लफ्रेंड में से एक रिचा शर्मा भी थी, जो उनकी पहली पत्नी बनी थी। संजय-रिचा की शादी 1987 में हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही पता चला था कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। रिचा का इलाज अमेरिका में चला और संजय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहे। 90 के दशक में संजय-माधुरी दीक्षित के अफेयर के बाद शादी की बातें उड़ी। ये बात रिचा के कानों तक भी पहुंची। संजय की शादी की बात सुनकर रिचा खुद की शादी बचाने अपना इलाज छोड़कर मुंबई आ गई थीं।
15

रिचा जब अपना इलाज छोड़कर अमेरिका से मुंबई आई तो संजय ने उन्हें बिल्कुल भी तवज्जों नहीं दी थी। इतना ही नहीं, वे बीमार पत्नी और बेटी त्रिशाला को लेने एयरपोर्ट तक नहीं आए थे। इस बात का जिक्र यासिर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त' में है। किताब में जिक्र है कि रिचा ने एक इंटरव्यू में बताया था- संजय और मेरे बीच सबकुछ ठीक है। मुझे संजय पर पूरा भरोसा है। मैंने संजय से पूछा कि क्या आप मुझे तलाक देने जा रहे हैं। संजय ने जवाब दिया था-नहीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
रिचा और संजय की मुलाकात एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद संजय, रिचा के दीवाने हो गए थे। वे रिचा को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे थे। दोनों अपने-अपने कामों में बिजी रहते थे। बावजूद इसके संजय, रिचा से मिलने का कोई न कोई बहाना निकाल ही लेते थे। आखिरकार 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने रिचा को प्रपोज कर दिया। रिचा जानती थी कि उनके पेरेंट्स शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसी दौरान संजय ने न्यूयॉर्क जाकर रिचा के पेरेंट्स से मुलाकात की। और 1987 में संजय- रिचा ने शादी कर ली। एक साल बाद यानी 1988 में बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ।
35
दोनों की फैमिली लाइफ अच्छी चल रही थी और इसी बीच पता चला कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। रिचा को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया। संजय भी अमेरिका आते-जाते रहते थे। लेकिन जैसे-जैसे संजय पर फिल्मों की शूटिंग का लोड बढ़ता गया, उनका वाइफ को देखने जाना कम हो गया। इसी बीच संजय की को-स्टार के साथ अफेयर की बातें भी मीडिया में आने लगी और ये बात रिचा के कानों तक भी पहुंची। ये अफवाह भी उड़ी कि संजय, रिचा को तलाक देकर माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहते हैं। ये बातें सुनकर रिचा बेटी को लेकर मुंबई आ गई। लेकिन उनकी तबीयत दोबारा खराब हुई और उन्हें न्यूयार्क शिफ्ट करना पड़ा।
45
इसी दौरान संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जाना पड़ा। रिचा की हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही थी। बड़ी मुश्किल से संजय को बेल मिली और वे वाइफ से मिलने जा पाए। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात कि लेकिन सब बेकार रहा। ऋचा ने 10 दिसंबर, 1996 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
55
1991 में 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित करीब आए। दोनों शादी भी करना चाहते थे। हालांकि, माधुरी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय उस समय शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थे। कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं थी। अलग होने के बाद दोनों ने कोई भी फिल्म साथ नहीं की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos