- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एक्ट्रेस भी रह चुकी है शक्ति कपूर की वाइफ, राजी नहीं थे घरवाले तो भागकर करनी पड़ी थी शादी
एक्ट्रेस भी रह चुकी है शक्ति कपूर की वाइफ, राजी नहीं थे घरवाले तो भागकर करनी पड़ी थी शादी
मुंबई. श्रद्धा कपूर के पापा-मम्मी यानी शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की आज 37वीं शादी की सालगिहर है। 13 दिसंबर 1982 को दोनों ने शादी की थी। श्रद्धा ने मम्मी-पापा को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने अपने पेरेंट्स की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- 'हैपी एनिवर्सरी मॉमी और बापू। मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे बिना शर्त प्यार करने और मैं आज जो भी हूं वैसा बनाने के लिए शुक्रिया ✨💜.'कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन और कॉमेडिन का रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर कभी कभार सिल्वर स्क्रीन नजर आ जाते हैं।
16

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर की एक फोटो भी शेयर की है। शक्ति का एक बेटा सिद्धांत कपूर। शक्ति की फैमिली के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी वाइफ शिवांगी कोल्हापुरे के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
26
शक्ति की वाइफ 80 के दशक में एक्ट्रेस रह चुकी है। शिवांगी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड रोल में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। आखिर में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
36
शिवांगी के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। आखिर में दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया।
46
दोनों ने 1982 में भागकर शादी कर ली। जब शिवांगी ने शादी की उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। शादी के बाद शिवांगी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं।
56
शिवांगी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम पंढरीनाथ कोल्हापुरे और माता अनुपमा कोल्हापुरे हैं।
66
शिवांगी ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी दो बहनें पद्मनी कोल्हापुरे और तेजस्वी कोल्हापुरे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos