MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • पॉर्न फिल्मों पर बात के लिए राज कुंद्रा सहित 5 लोगों ने बनाया था H ग्रुप, यहीं फिक्स होता था मॉडल्स का पेमेंट

पॉर्न फिल्मों पर बात के लिए राज कुंद्रा सहित 5 लोगों ने बनाया था H ग्रुप, यहीं फिक्स होता था मॉडल्स का पेमेंट

मुंबई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने का आरोप है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उनकी कंपनी पोर्न वीडियो बनवाकर उन्हें विदेश के एप्लिकेशंस पर अपलोड करवाने का काम करती है। इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।  

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 20 2021, 01:20 PM IST| Updated : Jul 20 2021, 01:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

व्हाट्सएप ग्रुप पर होती थी अश्लील फिल्मों की चर्चा :  
दरसअल, राज कुंद्रा एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल थे। H अकाउंट के नाम से बने इस ग्रुप में अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में चर्चा होती थी। इसमें कुल 5 लोग थे। इस ग्रुप में मार्केटिंग, सेल्स से लेकर मॉडल्स के पेमेंट को लेकर बातें होती थीं। 

29

पुलिस ने फरवरी, 2021 में दर्ज किया था पहला केस : 
फरवरी, 2021 में मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग एप्स पर रिलीज करने का केस दर्ज किया था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग मुंबई में करियर बनाने के लिए आने वाले युवाओं से जबरदस्ती पोर्न फिल्में बनवा रहे हैं। इसके बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। 

39

पोर्नोग्राफी मामले में 9 और लोगों को अरेस्ट किया गया : 
इस मामले में पुलिस ने एक के बाद एक कई केस दर्ज किए। इसी जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ ऐसे पुख्ता सबूत लगे, जिनसे पुलिस दावा कर रही है कि राज कुंद्रा इस पोर्नोग्राफी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता हैं। इस मामले में पुलिस ने 9 और लोगों को गिरफ्तार किया है।

49

गहना वशिष्ठ को भी इसी मामले में अरेस्ट किया गया था : 
फरवरी के महीने में जब पुलिस ने इस मामले में पहला केस दर्ज किया तो इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें रोवा खान उर्फ यास्मीन थी, जो खुद को प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बताती थी। इसके अलावा पुलिस ने फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, एक्टर अरिश शेख, गहना वशिष्ठ और भानु ठाकुर को भी गिरफ्तार किया था। 

59

गहना ने लिया था उमेश कामत का नाम : 
गहना की गिरफ्तारी के दौरान जांच में लाखों रुपए के डिवाइस भी सीज किए गए थे। इन्हीं के जरिए मलाड वेस्ट स्थित एक बंगले पर पोर्न फिल्मों की शूटिंग की जाती थी। इन उपकरणों में मोबाइल फोन से लेकर हाई डेफिनेशन कैमरे शामिल थे। गहना वशिष्ठ भी इस रैकेट का मुख्य नाम हैं। गहना ने पूछताछ के दौरान उमेश कामत नाम के एक शख्स का नाम लिया था।

69

कामत ने बताया था कि वो राज कुंद्रा के लिए काम करता है :  
इसके बाद पुलिस ने उमेश कामत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उमेश ने बताया कि वह राज कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश भारत मे रहकर इंग्लैंड की एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के तौर पर काम करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंपनी का नाम 'केनरिन' है और इसके संचालक राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई हैं। 

79

'हॉटशॉट्स' नाम के एप पर अपलोड किए जाते थे वीडियो : 
राज कुंद्रा ने इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन भारत में न करवाकर विदेश में करवाया। इसके पीछे मकसद भारत के कानूनों से बचना था। उमेश कामत गहना वशिष्ठ से पोर्न वीडियो लेता और उन्हें एक फाइल ट्रांसफर साइट के जरिए इंग्लैंड भेज देता था। बाद में उन वीडियोज को 'हॉटशॉट्स' नाम के एप पर अपलोड किया जाता था।

89

मलाड के एक बंगले से चलता था गोरख धंधा : 
फरवरी के महीने में जब पुलिस ने इस मामले में छापेमारी शुरू की तो पुलिस को पता चला कि पोर्न वीडियो का धंधा मलाड (वेस्ट) स्थित एक बंगले से चलाया जाता है। मुंबई में हर साल लाखों लोग इंडस्ट्री में करियर बनाने का ख्वाब संजोकर आते हैं। इन्हीं लोगों को फिल्मों और वेब सीरीज में काम दिलाने का लालच देकर अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था। 5 महीने तक लगातार जांच के बाद इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। 

99

शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ : 
बता दें कि इस मामले में पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। दरअसल, शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द ही समन भेज सकती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved