- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शक्ति कपूर को बेटी ने दिया करोड़ों का तोहफा, मुंबई के पॉश इलाके में पापा को गिफ्ट की प्रॉपर्टी
शक्ति कपूर को बेटी ने दिया करोड़ों का तोहफा, मुंबई के पॉश इलाके में पापा को गिफ्ट की प्रॉपर्टी
मुंबई। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। वैसे, श्रद्धा ने अपनी नई फिल्म रिलीज होने से पहले पापा शक्ति कपूर को एक महंगा तोहफा दिया है। दरअसल, श्रद्धा ने पापा शक्ति कपूर को 1.30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदकर दी है। श्रद्धा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित इस प्रॉपर्टी का 50 प्रतिशत शेयर पापा को गिफ्ट किया है। वैसे, इस महंगी प्रॉपर्टी के मालिक बन चुके शक्ति कपूर ने फिलहाल इसे लीज पर दे दिया है।
16

डैड मेरे लिए प्रेरणा देने वाले इंसान हैं : श्रद्धा कपूर ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था- डैड मेरे लिए प्रेरणा देने वाले इंसान हैं, उनके बारे में कितना भी कहूं, शब्द कम पड़ जाएंगे। अगर लाइफस्टाइल की बात करें तो देखती हूं कि वे कितने अनुशासित हैं। ज़िंदगी के बारे में नज़रिया भी बेहद सकारात्मक है। मुश्किल वक्त में हौसला बढ़ाते हैं। मेरे साथ उनका रिश्ता बेहद दोस्ताना है, लेकिन खाने-पीने को लेकर वे स्ट्रिक्ट रहते हैं। ज्यादा खाती हूं तो पाबंदियां लगा देते हैं। उनका एटिट्यूड लाजवाब है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
सहेलियां मेरे घर आने में डरती थीं : श्रद्धा कपूर के मुताबिक, पापा की वजह से मेरी सहेलियां थोड़ी हिचक के साथ घर पर आती थीं। हालांकि एक बार पापा से मिलने के बाद उनका संकोच छू-मंतर हो जाता था। पापा खतरनाक विलेन और हंसाने वाले कॉमेडियन रहे हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में उनके जैसा सज्जन इंसान मैंने देखा ही नहीं। फैंस के साथ भी ऐसा होता है। वे जैसे ही पापा से मिलते हैं, उनसे घुल-मिल जाते हैं।
36
फिल्म के लिए बीच में छोड़ दी पढ़ाई : रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रैजुएशन के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा द्वारा उन्हें फिल्म 'तीन पत्ती' में साइन कर लिया और श्रद्धा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बता दें कि 'तीन पत्ती' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंग्सले भी अहम भूमिका में थे।
46
'आशिकी 2' ने बनाया स्टार : श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' (2010) के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' (2013) से मिली। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था।
56
इन फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा : श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' (2010) के बाद आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी, रॉक ऑन 2, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर, स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालू, साहो, और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।
66
पापा शक्ति कपूर के साथ श्रद्धा कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos