- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के पांच महीने बाद श्रुति हासन को मिला ये नया दोस्त: PHOTOS
ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के पांच महीने बाद श्रुति हासन को मिला ये नया दोस्त: PHOTOS
मुंबई. कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे एक क्यूज से पप्पी के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शूट के दौरान इस क्यूट सूकी से मिली खुशी।' इन फोटोज में उन्होंने ब्लैककलर का आउटफिट पहना हुआ है। बता दें, करीब 5 महीने पहले ही एक्ट्रेस को ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल से ब्रेकअप हुआ था।
14

इस ब्रेकअप से वो थोड़ा मायूस रहने लगी थीं। इनके अलग होने की जानकारी कोर्सल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर पोस्ट लिखकर दी थी।
24
पोस्ट में लिखा था, 'हमने अपनी जिंदगी को एक तरफ रख दिया है और अब हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं, लेकिन श्रुति हमेशा मेरी एक अच्छी दोस्त रहेंगी, तुम्हारा साथ बहुत ही प्यार रहा।'
34
खबरों की मानें तो श्रुति और माइकल की शादी की भी खबरें आई थीं। जिस पर दोनों में से किसी का भी कोई रिएक्शन नहीं आया था। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी।
44
श्रुति एक ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए गाना रिकॉर्ड करने गई थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे ये मिलना-जुलना प्यार में बदल गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos