- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिवाली पार्टी में अनिल कपूर ने मीडिया को अपने हाथों से बांटी मिठाई, दामाद के साथ पहुंची बेटी सोनम
दिवाली पार्टी में अनिल कपूर ने मीडिया को अपने हाथों से बांटी मिठाई, दामाद के साथ पहुंची बेटी सोनम
मुंबई। दिवाली के मौके पर अनिल कपूर ने अपने मुंबई स्थित घर पर शानदार पार्टी दी। पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को उन्होंने अपने हाथों से लड्डू बांटे। पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं। इनके अलावा अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर पत्नी महीप और बेटी शनाया के साथ पहुंचे। वहीं अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के साथ नजर आए। पार्टी में अनिल कपूर की बेटी सोनम और दामाद आनंद आहूजा भी पहुंचे। वहीं एकता कपूर पापा जितेन्द्र, भाई तुषार और मां शोभा कपूर के साथ नजर आईं।
19

दिवाली पार्टी में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा। दूसरी ओर मीडियाकर्मियों को लड्डू बांटते अनिल कपूर।
29
दिवाली पार्टी के दौरान अनिल कपूर ने फोटोग्राफर्स को बांटे लड्डू।
39
पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं सोनम कपूर।
49
बेटी शनाया और पत्नी महीप कपूर के साथ संजय कपूर।
59
बेटी रिद्धिमा और पत्नी नीतू के साथ ऋषि कपूर। दूसरी ओर बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर।
69
अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में रेड कलर की ड्रेस में दिखीं कैटरीना कैफ।
79
पार्टी में बेटी एकता, बेटे तुषार और पत्नी शोभा कपूर के साथ पहुंचे जितेन्द्र।
89
पत्नी सुप्रिया और बेटी श्रिया पिलगांवकर के साथ सचिन।
99
पूजा हेगड़े और सोफी चौधरी के साथ मनीष मल्होत्रा। दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos