MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जब अनिल कपूर की बेटी ने ऐश्वर्या को आंटी कह कर खड़ा किया था बवाल, 2 और हीरोइनों का उड़ा चुकीं मजाक

जब अनिल कपूर की बेटी ने ऐश्वर्या को आंटी कह कर खड़ा किया था बवाल, 2 और हीरोइनों का उड़ा चुकीं मजाक

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशन दिवा कही जाने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 36 साल की हो गई हैं। 9 जून, 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम कपूर ने 2007 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन सोनम का करियर चल निकला। इसके बाद उन्होंने 2013 में आई फिल्म 'रांझणा' में जोया हैदर का किरदार निभाया और दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद किया। यहां तक कि सोनम को फिल्म 'नीरजा' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वैसे, सोनम अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके चलते वो कई बार विवादों में भी घिर चुकी हैं। फिर चाहे ऐश्वर्या राय को आंटी कहने का मामला हो या आलिया भट्ट को कपड़े पहनने की सलाह, सोनम किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रही हैं। जानिए आखिर अपनी सफाई में क्या बोली थीं सोनम...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 09 2021, 08:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सोनम कपूर ने एक बार ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कह दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या के साथ ही उनके फैन्स भी इस बात से बेहद नाराज हो गए थे। इस पर सोनम ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा जनरेशन गैप को देखते हुए किया है। अपनी सफाई में सोनम ने कहा था कि- ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ फिल्मों में काम किया है, तो मैं उन्हें आंटी नहीं तो और क्या कहूंगी। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

सोनम कपूर ने आलिया भट्ट के बारे में भी बात करते हुए कहा था कि आलिया को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। आलिया के फैन्स को सोनम कपूर की ये सलाह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और बाद में सोनम को काफी ट्रोल किया गया था। 

39

सोनम कपूर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती रही हैं। मगर वे दूसरों को फैशन टिप्स देने में पीछे नहीं रहती है। ऐसा करते हुए वे कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। उन्होंने करन जौहर के चैट शो में परिणीति चोपड़ा के बारे में कह दिया था कि उन्हें टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

49

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान के कट्टरवादी मुसलमान और भारत के कुछ कट्टर हिन्दुओं को लेकर काफी कुछ लिखा था, जिसके बाद उन्हें राष्ट्र और हिंदू विरोधी तक कह दिया गया था।

59

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सोनम एक लड़के को डेट करती थीं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारी वजन के चलते उनका पहले ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। दरअसल, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम के बढ़े वजन को लेकर कुछ भद्दी बात कह दी थी, जिसके बाद कपल का रिश्ता टूट गया। हालांकि आजतक सोनम ने पहले ब्वॉयफ्रेंड के नाम का कभी खुलासा नहीं किया।
 

69

कहा जाता है कि पहली फिल्म के हीरो रणबीर कपूर थे। इस फिल्म के दौरान सोनम का अफेयर रणबीर से हुआ था। लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता इससे पहले ही रणबीर ने ये रिश्ता खत्म कर दिया। इस ब्रेकअप की वजह दीपिका पादुकोण को माना जाता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई ये कभी साफ नहीं हो पाया।

79

सोनम की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' सुपरफ्लॉप रही थी। लेकिन सोनम निराश होने के बजाय मेहनत करती रहीं। इसके बाद वे दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरीज, आयशा, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में नजर आईं।

89

8 मई, 2018 को सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। सोनम के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 
 

99

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और वहीं पर व्हार्टन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। उन्होंने अमेजन में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम भी किया है। आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘ब्रह्मास्त्र 2’ का बजट ₹550 करोड़? पहले पार्ट से ज्यादा होगा आलिया भट्ट का रोल, दीपिका पादुकोण की सरप्राइज एंट्री
Recommended image2
फ्लॉप के खतरे के बीच फिर 'आवारापन 2' पर भारी पड़ी 'बंटवारा 1947', जानिए 10वें दिन की कमाई
Recommended image3
'आवारापन 2' ने 10 दिन में अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पछाड़ा, दूसरे रविवार बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड
Recommended image4
सनी देओल-प्रिटी जिंटा की 5 फिल्मों में बस एक चली, 'बंटवारा 1947' समेत 4 का निकला BO पर दम
Recommended image5
मुगल-ए-आजम से धुरंधर: 7 दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-7 फिल्में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved