MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • मदद के लिए सोनू सूद हैं हरदम अलर्ट, अक्षय-सुनील से सलमान खान तक, इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की हेल्प

मदद के लिए सोनू सूद हैं हरदम अलर्ट, अक्षय-सुनील से सलमान खान तक, इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की हेल्प

मुंबई. पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। अस्‍पतालों में बेड्स की कमी से लेकर ऑक्सीजन की किल्‍लत जैसी कई समस्‍याएं हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुविधा की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। और अब तो 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। सरकार के अलावा ऐसे में अलग-अलग तरह से लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आए हैं। सलमान खान (Salman Khan), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और टीवी के राम के नाम से फेमस गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhar) जरूरतमंदों की मदद के लिए आए हैं। बता दें कि सलमान ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाने का शुरू कर दिया है। उनका एक वीडियो भी सामने आया था।

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 30 2021, 11:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

इन सेलेब्स से इतर यदि हम बात सोनू सूद की करें तो वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हर पल अलर्ट है। उनके पास मैसेज आते ही वे तुरंत उस व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए जी-जान से लग जाते हैं। वे करीब-करीब रोज लोगों को अस्पताल में बेड मुहैया करवाने, दवाईयां दिलवाने, ऑक्सीजन  की व्यवस्था कराने में मदद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

अजय देवगन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। इसकी मदद से 20 कोविड बेड्स बनाने को मदद मिलेगी है। ये मुंबई के शिवाजी पार्क के एरिया में बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये राशि अजय की संस्था एनवाय फाउंडेशन द्वारा दान की गई है।

313

सोनू सूद ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत वो लोगों को निशुल्क डॉक्टर्स की सलाह उपलब्ध करवाएंगे और घर बैठे ही लोगों का कोरोना टेस्ट भी करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने फ्री कोविड हेल्प नाम की पहल लॉन्च की है। ये पहल उनके चैरिटी फाउंडेशन सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर हीलवेल 24 और कृष्णा डायग्नोस्टिक कर रहे हैं। उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिस पर कोई भी डॉक्टर्स ने निशुल्क सलाह ले सकता है। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है, इसके जरिए भी लोग डॉक्टर्स संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आप, आराम करें। मुझे टेस्ट हैंडल करने दें। उन्होंने लिखा- हीलवेल 24 और कृष्णा डायग्नोस्टिक के साथ फ्री कोविड हेल्फ लॉन्च कर रहे है।

413

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। इस बारे में ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। ट्विंकल ने लिखा था- लंदन के एक फाउंडेशन की मदद से वो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया कराने में सफल रही हैं, जो जल्दी ही एक संस्था के माध्यम से लोगों तक पहुंच जाएंगे। वहीं, उन्होंने 1 करोड़ रुपए कोरोना प्रभावित लोगों के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन में दान किए, जिससे ऑक्सीजन, दवाएं और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके।

513

सुनील शेट्टी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वे फ्री ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स बांटने की एक पहल में शामिल हुए हैं। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों के मदद करने की भी अपील की है। शेट्टी ने ट्वीट में लिखा- हम कुछ टेस्टिंग टाइम्स से गुजर रहे हैं, लेकिन आशा की एक किरण है जिस तरह से हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने बताया कि वे केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को फ्री में ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं। वे इस फाउंडेशन के तहत अभी मुंबई और बेंगलुरु में काम कर रहे हैं।

613

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए घर में रहने की अपील कर रही हैं। कोरोना की जंग में भूमि लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। उनकी टीम और वो खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लोगों की बात जिम्‍मेदारों तक पहुंचा रही हैं।

713

विद्या बालन कोरोना के बढ़ते मामलों से परेशान हैं। मुंबई में लगातार लोगों की मदद की कोशिश कर रही हैं, उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य कर्मियों को 1000 PPE किट्स दी हैं। अपने फैंस से भी फंड जुटाकर लोगों की मदद करने की अपील की है। 

813

रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है वे मरीजों की स्थिति को देखते हुए दो अस्पताल खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं ताकि लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि वह पटना और लखनऊ से इसकी शुरुआत करेंगे। गुरमीत ने ट्विटर पोस्ट में लिखा- मैंने तय किया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम आदमी के लिए अल्ट्रा मॉडर्न 1000 बेड का अस्पताल खोलूंगा। अन्य शहरों में भी इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए। जय हिन्द। विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। हाल ही में गुरमीत पत्नी देबिना बेनर्जी के साथ प्लाज्मा डोनेट किया था, क्योंकि दोनों ही कोविड 19 से रिकवर हो चुके हैं।

913

कन्नड़ सुपरस्टार अर्जुन गौड़ा लोगों की मदद के लिए एम्बुलेंस ड्राइवर बन उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना से मौत होने पर लाशों को शमशान घाट से लेकर उसके अंतिम संस्कार करने तक में वे मदद कर रहे हैं।
 

1013

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने एक कोरोना पीड़ित को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने की बात कही है। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- सुमायला, मुझे खुशी है कि तुम्हें सिलेंडर मिल गया। यह जानकर बहुत खुश हूं कि तुम्हारे अब्बू का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। साथ ही उन्होंने कुछ मुनाफाखोरों द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग पर भी दुख जताया।
 

1113

प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबली राहत के लिए आगे आने की अपील की है। प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट कर दुनियाभर के लोगों को संदेश दिया है और मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा- हमें क्यों फर्क पड़ता है? ये समय इतना आवश्यक क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रहे अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि कैसे वहां अस्पतालों की क्षमता खत्म हो गई है, आईसीयू में जगह नहीं है, एम्बुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई कम है, शमशान घाटों में ढेरो अंतिम संस्कार एक साथ हो रहे हैं, क्योंकि मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। भारत मेरा घर है और इस समय घायल है। हमें एक ग्लोबल कम्युनिटी के तौर पर चिंता करने की जरूरत है। साधनों का इस्तेमाल करें और अपनी एनर्जी को इस महामारी को रोकने में लगाएं।

1213

कुणाल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने का जिम्मा उठाया है। उन्‍होंने ऑक्‍सीजन सिलेंडर और दवाइयां पहुंचा रही कुछ संस्थानों के डीटेल्स शेयर किए हैं। उन्‍होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अपील की है कि वे इन संस्थानों को प्रमोट करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनके बारे में पता चले और लोग इधर-उधर भटकने के बजाए सही जगह पर मदद मांगे। 

1313

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। चिरंजीवी ने सिने वर्कर्स को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है। उन्होंने कोरोना क्राइस‍िस चैर‍िटी (CCC) संगठन ने अपोलो हेल्थ के साथ मिलकर यह ऐलान किया है कि वे सिनेमा वर्कर्स को फ्री वैक्सीनेशन देंगे और अन्य मेड‍िकल सप्लाई भी कम दाम में देंगे। चिरंजीवी ने कहा कि सिने वर्कर्स अपने पति या पत्नी को भी ला सकते हैं अगर वे वैक्सीन लेने की तय सीमा आते हैं तो। वैक्सीनेशन का यह काम एक महीने के लिए चलेगा और सिने वर्कर्स के अलावा सिने जर्नल‍िस्ट्स भी इस वैक्सीनेशन ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं। 

...........

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Rain Delay
SASA
-
AUSAUS
-
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana: पहले दिन कितनी कमाई करेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड
Recommended image2
‘मुझे मेरा घी दिला दो’, KBC में 2 साल का घी जीतने वाले सैफ अली खान का क्यों छलका दर्द?
Recommended image3
Koffee With Karan 9: रश्मिका ने विजय से 100 बार क्या पूछा? प्रोमो में खुला शादी का राज!
Recommended image4
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार को मिली नई कॉमेडी फिल्म! इस बार कहानी में होगा यह बड़ा ट्विस्ट!
Recommended image5
हनुमान अंश 72वें दिन 5 नई फिल्मों पर भारी, दृश्यम 3 से नयी नवेली, प्रहार और जेलर 2 तक सबको रौंधा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved