MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 2023 : बॉक्स ऑफिस पर फिर साउथ की आंधी, बॉलीवुड दोबारा फुस्स, इज्जत बचाने टिकी इन 8 फिल्मों पर नजर

2023 : बॉक्स ऑफिस पर फिर साउथ की आंधी, बॉलीवुड दोबारा फुस्स, इज्जत बचाने टिकी इन 8 फिल्मों पर नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2023 के शुरू होते ही साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसी महीने एक के बाद रिलीज हुई साउथ फिल्मों की आंधी ने सबको हिलाकर रख दिया है। वहीं, इसी बीच बॉलीवुड की महज एक ही फिल्म कुत्ते (Kuttey) रिलीज हुई और वो भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। जबकि, साउथ की फिल्में वारिसु (Varisu), थुनिवु (Thunivu), वाल्टेयर वीरय्या (Waltair Veerayya) और वीरा सिम्हा रेड्डी (Veera Simha Reddy) अपना जबरदस्त जलवा दिखा रही है। साल के शुरुआत में ही साउथ का जलवा देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि बॉलीवुड को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने के लिए खास स्टेटजी अपनानी पड़ेगी। हालांकि, उनका मानना है कि इस साल कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हो रही है, जिससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इज्जत बच सकती है। आज आपको इस पैकेज में इस साल रिलीज हो रही उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाएंगी और इंडस्ट्री की इज्जत बचाएंगी, पढ़ें नीचे...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 18 2023, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

1. पठान
इस साल सबसे ज्यादा उम्मीद शाहरुख खान की फिल्म पठान पर टिकी है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

28

2. शहजादा
2022 में कार्तिक  आर्यन ने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इसी को देखते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म शहजादा से काफी उम्मीदें हैं। शहजादा 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर रोहित धवन की इस फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 60 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

38

3. भोला
इस साल अजय देवगन की फिल्म भोला से भी काफी उम्मीदें हैं। 30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में तब्बू लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए हैं। 

48

4. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करन जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। करीब 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें जताई जा रही है।

58

5. जवान
शाहरुख खान की फिल्म जवान का भी फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में है। 200 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। 

68

6. आदिपुरुष
600 करोड़ के बजट में बनी डायरेक्टर ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान लीड रोल में है। रामायण पर बेस्ड यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

78

7. टाइगर 3
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज का फैन्स को लंबे समय से इंतजार है। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को मनीष शर्मा के डायरेक्ट किया है और इसमें कैटरीना कैफ-इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

88

8. बड़े मियां छोटे मियां
वैसे तो इस साल अक्षय कुमार करीब 6 फिल्में रिलीज हो रही है। लेकिन अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का सबसे ज्यादा इंतजार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस का गणित पलट सकती है। 350 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म दिसंबर में होगी। इसमें टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर लीड रोल में है।

 

ये भी पढ़ें
FLOP हो रहे बॉलीवुड को छोड़ ऐश्वर्या राय बच्चन चली साउथ, जानें फिल्म-एक्टर-प्रोजेक्ट के बारे में सबकुछ

विदेश की सबसे खतरनाक जगह पर शूट हुए Pathaan के हाई एक्शन सीन्स, 6 PHOTOS में देखें पूरा नजारा

8 PHOTOS: 17 साल पुराने पापा के फॉर्महाउस पर 7 फेरे लेगी सुनील शेट्टी की बेटी, इस दिन बनेगी दुल्हन

क्या अक्षय कुमार की सेक्सुअलिटी पर शक था होने वाली सास को, बेटी का हाथ देने से पहले करवाया था 1 टेस्ट

प्रभास नहीं अब ये साउथ स्टार ले रहा सबसे ज्यादा Fees, जानें कितनी रकम वसूलते हैं 10 इंडियन एक्टर्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image2
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image4
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Recommended image5
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved