MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 27 सालों में इतनी बदल गई लाडला की स्टारकास्ट, कोई अब इस दुनिया में नहीं तो कोई दिखने लगा ऐसा

27 सालों में इतनी बदल गई लाडला की स्टारकास्ट, कोई अब इस दुनिया में नहीं तो कोई दिखने लगा ऐसा

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की फिल्म 'लाडला' (Laadla) को रिलीज हुए 27 साल हो गए हैं। 25 मार्च, 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म ने उस दौर में करीब 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज के दौर में 62 करोड़ रुपए के बराबर है। कहा जाता है कि पहले इस फिल्म में दिव्या भारती को लिया गया था, लेकिन अप्रैल, 1993 में अचानक हुई उनकी मौत के बाद फिल्म में श्रीदेवी को लिया गया था। माना जाता है कि दिव्या भारती की शक्ल श्रीदेवी से काफी मिलती थी, इसलिए उनकी जगह भरने के लिए श्रीदेवी को लिया गया था। वैसे, 27 सालों में फिल्म 'लाडला' के कुछ एक्टर्स जहां अब इस दुनिया में नहीं हैं, वहीं कई सेलेब्स का लुक काफी बदल चुका है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं अब कैसी दिखती है लाड़ला की स्टारकास्ट। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 25 2021, 07:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

अनिल कपूर
रोल : राजू 

बता दें कि दिव्या भारती की मौत के 6 महीने बाद लाडला की शूटिंग दोबारा शुरू की गई थी। ऐसे में कुछ अटपटी बातों ने श्रीदेवी संग फिल्म से जुड़े सभी लोगों को डरा दिया था। कहा जाता है कि फिल्म में दिव्या जिन डायलॉग्स पर अटका करती थीं वहीं श्रीदेवी भी अटकने लगी थीं। ऐसे में जब सभी लोग डरने लगे तो शक्ति कपूर ने गायत्री मंत्र जपने की सलाह दी थी।

211

श्रीदेवी 
रोल : शीतल जेटली

इसके बाद सेट पर गायत्री मंत्र का जाप करने के साथ ही पूजा-पाठ की गई। हालांकि बाद में श्रीदेवी अपनी लाइन बोल पाईं और सीन की शूटिंग पूरी हुई। बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी, 2018 को दुबई में उनका निधन हो गया था। 

311

रवीना टंडन
रोल : काजल

46 साल की रवीना टंडन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आई थीं। रवीना अब जल्द ही साउथ की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आने वाली हैं। 

411

फरीदा जलाल

रोल : राजू की मां 
72 साल की फरीदा जलाल अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वो आखिरी बार 2020 में आई फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थीं। इससे पहले वो शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में दिखी थीं।

511

परेश रावल
रोल : हीरावत सिंह

65 साल के परेश रावल ने भी फिल्म में नेगेटिव किरदार प्ले किया था। परेश रावल अब फिल्मों के साथ ही साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। वो आखिरी बार 2020 में फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे। जल्द ही हंगामा 2 और तूफान जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 

611

अरुणा ईरानी
रोल : बानो बी (शीतल की मां)

74 साल की अरुणा ईरानी भी फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार 2015 में आई फिल्म मितवा में नजर आई थीं। अरुणा ईरानी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

711

अनुपम खेर
रोल : लक्ष्मीनारायण जेटली

अनुपम खेर 66 साल के हो चुके हैं और अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। अनुपम खेर जल्द ही इस साल रिलीज होने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे। अनुपम अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

811

रवि वासवानी
रोल : फैक्ट्री वर्कर

सितंबर, 1946 को दिल्ली में जन्में रवि वासवानी ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें चश्मे बद्दूर, लव 86, जान तेरे नाम, छोटा चेतन, जब प्यार किसी से होता है, प्यार तूने क्या किया, बंटी और बबली और एंथोनी कौन है प्रमुख हैं। 27 जुलाई, 2010 को 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

911

प्रेम चोपड़ा 
रोल : सूर्यदेव सिंह

85 साल के प्रेम चोपड़ा अब फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखे थे। प्रेम चोपड़ा के लुक में अब काफी बदलाव आ चुका है। प्रेम चोपड़ा के दो दामाद विकास भल्ला और शरमन जोशी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हैं। 

1011

शक्ति कपूर
रोल : तिलक भंडारी

शक्ति कपूर ने फिल्म लाडला में श्रीदेवी की फैक्ट्री के मैनेजर का नेगेटिव रोल किया था। शक्ति कपूर अब 68 साल के हो चुके हैं। हालांकि अब उनकी बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं। 

1111

मोहनीश बहल
रोल : विक्रम सिंह

मोहनीश बहल 59 साल के हो चुके हैं। फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल किया था। मोहनीश बहल आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म पानीपत में नजर आए थे। मोहनीश की बेटी प्रनूतन बहल भी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
"घायल हूं, इसलिए घातक हूं", धुरंधर के डायलॉग के लिए Sunny Deol को मिली कितनी रॉयल्टी?
Recommended image2
Sunny Deol का बुरा वक्त! लगातार फ्लॉप फिल्मों ने हिला दी थी सुपरस्टार की कुर्सी
Recommended image3
Lahore 1947 के टाइटल पर सस्पेंस! सनी देओल ने दिया ऐसा हिंट, मच गई सनसनी
Recommended image4
Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल
Recommended image5
O Romeo: शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में, 'ओ रोमियो' नहीं तोड़ पाई जिनका रिकॉर्ड!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved