- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 20 साल की उम्र में बड़ी बहन जाह्नवी से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस है श्रीदेवी की छोटी बेटी,PHOTOS
20 साल की उम्र में बड़ी बहन जाह्नवी से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस है श्रीदेवी की छोटी बेटी,PHOTOS
मुंबई. श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली और छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। खुशी की बड़ी बहन की तो पहले ही ग्लैमर की दुनिया में एंट्री हो चुकी हैं और अब ऐसा लगता है कि खुशी भी चकाचौंध की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के पब्लिक होने के बाद ही उनकी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इससे पहले उनका अकाउंट प्राइवेट था। जाह्नवी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं 20 साल की खुशी कपूर...

खुशी का अकाउंट पब्लिक होने के बाद उनकी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। महज 20 साल की उम्र में बड़ी बहन जाह्नवी से भी ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। लोग उनकी फोटोज देख दांत तले उंगली दबा रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, खुशी कपूर से पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने की खबर आई थी। उनके बाद एक और स्टारकिड ने अपने अकाउंट की प्राइवेसी हटाई है।
खुशी के इंस्टाग्राम पर 100K फॉलोअर्स और अकाउंट वेरिफाइड हैं। हालांकि, वो सिर्फ 409 लोगों को फॉलो कर रही हैं। खुशी के अकाउंट में उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ तस्वीरें भी हैं। इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और अर्जुन कपूर के साथ भी उनकी तस्वीरें हैं।
बता दें, शनाया कपूर खुशी कपूर की कजिन हैं। वहीं, अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर बहनों के काफी करीब आए और उन्होंने उन्हें काम से लेकर हर जगह सपोर्ट किया है।
खुशी की ग्लैमरस वाली फोटोज को देखकर उनमें स्टार वाली झलक साफ तौर से देखने के लिए मिल रही है। उन्होंने कई खूबसूरत सोलो फोटोज भी शेयर की है।
करण जौहर के टॉक शो पर जाह्नवी और अर्जुन ने बताया था कि खुशी को घर पर काफी लाड़-प्यार मिलता है। उनके पिता बोनी कपूर खुशी को छोटी बच्ची की तरह ट्रीट करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।