- Home
- Entertainment
- Bollywood
- टाइगर श्रॉफ की ये एक्ट्रेस 23 साल की उम्र में बनी 'दुल्हन', कराया वेडिंग फोटोशूट: PHOTOS
टाइगर श्रॉफ की ये एक्ट्रेस 23 साल की उम्र में बनी 'दुल्हन', कराया वेडिंग फोटोशूट: PHOTOS
मुंबई. टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में वेडिंग फोटोशूट कराया है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इन फोटोज में 23 वर्षीय एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इनकी फोटोज देख फैंस की आंखें उस पर ही रुक जाती हैं।
14

तारा की फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने अलग-अलग रंग के कलर के साथ हैवी ज्वैलरी भी कैरी की है। इनमें वो किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं।
24
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से सभी का दिल जीतने के बाद तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। मूवी में वे जोया नाम की लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो कि गूंगी होती है। इसके लिए एक्ट्रेस ने 2 महीने तक साइन लैंग्वेज भी सीखी।
34
वहीं, 'मरजावां' में सिद्धार्थ और तारा के अलावा रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सिद्धार्थ के अपोजिट विलेन के किरदार में रितेश दूसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले वे 'एक विलेन' में देखे गए थे। उसमें भी उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी।
44
बहरहाल, तारा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने शो 'सिटकॉम द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' में काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos