- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 22 सालों से एक साथ क्यों नहीं काम कर रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित, बेहद दिलचस्प है वजह
22 सालों से एक साथ क्यों नहीं काम कर रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित, बेहद दिलचस्प है वजह
मुंबई. बड़े पर्दे पर बी-टाउन की कई जोड़ियों को खूब पसंद किया जाता रहा है। जब भी कोई जोड़ी एक बार हिट हो जाती है तो वो लगातार की सफल फिल्मों में साथ दिखाई देते हैं। हालांकि, कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद होती हैं, लेकिन वो पर्दे पर नहीं दिखाई देतीं। ऐसे में इसी फेहरिश्त में एक नाम सनी देओल औ माधुरी दीक्षित का भी आता है, जिसे काफी पसंद किया गया लेकिन ये फिल्मों में नहीं दिखाई दी।

माधुरी दीक्षित और सनी देओल की जोड़ी सिर्फ एक बार सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' में साथ नजर आई थी। इस मूवी में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, संगीता बिजलानी और सोनम भी लीड रोल में थीं। फिल्म सुपरहिट तो थी ही, जोड़ी को भी सुपरहिट माना गया।
'त्रिदेव' ने 1990 में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। दरअसल, सनी देओल की फिल्मों को पसंद तो किया जाता था लेकिन उनकी फिल्मों का जॉनर ऐक्शन तक सीमित होकर रह गया था।
जबकि माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थीं। ऐसे में उनके पास सनी के साथ काम करने के विकल्प सीमित थे। वहीं, उस दौरान सनी देओल के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे।
वह हर तरह की फिल्मों में काम कर रहे थे। इसके चलते माधुरी के पास सनी से ज्यादा इन दोनों कलाकारों संग काम करने के विकल्प थे और इनके साथ माधुरी ने कई फिल्मों में काम भी किया।
भले ही सनी देओल और माधुरी ने एक फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों एक डांस रिएलिटी शो के मंच पर साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म 'त्रिदेव' के गाने पर डांस भी किया था।
बता दें कि फिल्म 'त्रिदेव' को 1989 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को 22 साल पहले साथ में देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।