MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कंगना को मिला सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति का साथ, पिता के वकील ने लगाए थे ये बड़े आरोप

कंगना को मिला सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति का साथ, पिता के वकील ने लगाए थे ये बड़े आरोप

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी फैमिली के साथ न्याय के लिए लगातार लड़ रहीं कंगना रनोट को अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का भी साथ मिल गया है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह कंगना के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 25 2020, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, मैं भाई के लिए लड़ रहे सभी वॉरियर्स को सलाम करती हूं। आप सब लोग हमारी ताकत हैं और रियल हीरो हैं। फिलहाल हमारा मकसद असली वजह के लिए एकजुट रहना है। मैं चाहती हूं कि सभी एकता और समझदारी से काम लें। 

28

हौसले और सपोर्ट के लिए कंगना रनोट ने श्वेता कीर्ति को धन्यवाद दिया है। कंगना ने श्वेता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कहा, धन्यवाद श्वेता दी। आपके इतने अच्छे शब्दों के लिए। हमेशा की तरह संदिग्ध हरकत कर रहे हैं। मेरे खिलाफ रची जा रही सभी अफवाहों को खत्म करने के लिए शुक्रिया।
 

38

बता दें कि हाल ही में सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने एक इंटरव्यू में कंगना रनोट को लेकर कहा था कि वो सिर्फ अपना एजेंडा चला रही हैं और उन लोगों पर निशाना साध रही हैं, जिनके साथ उनकी पर्सनल खुन्नस है। परिवार की ओर से दर्ज कराई एफआईआर का इन दावों से कोई लेना-देना नहीं है। 

48

विकास सिंह ने आगे लिखा, सुशांत भेदभाव का शिकार हुए होंगे, लेकिन इस केस में यह जांच की प्राथमिकता नहीं हो सकती। कुछ हद तक ये बात होगी, लेकिन मेन मुद्दा यह है कि रिया और उनकी गैंग ने कैसे सुशांत को प्रताड़ित किया और उन्हें खत्म कर दिया। 

58

हालांकि बाद में विकास सिंह ने सफाई देते हुए कहा,  मुझे या किसी को भी कंगना से कोई शिकायत नहीं है। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म को लेकर बात की है। सुशांत भी इसके शिकार हुए होंगे। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि सुशांत की मौत की वजह उस वक्त यह (नेपोटिज्म) नहीं लग रहा था। लेकिन अगर इससे कोई लिंक जुड़ती है तो सीबीआई उसकी भी जांच करेगी।

68

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज सीबीआई जांच का 5वां दिन है। सुशांत सिंह के दोस्त और रूम मेट रहे सिद्धार्थ पठानी और कुक नीरज सोमवार को डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां सीबीआई टीम ठहरी हुई है। सिद्धार्थ और कुक नीरज से सीबीआई लगातार 5वें दिन पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया से भी पूछताछ कर सकती है।

78

विकास सिंह ने कहा, सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। CBI इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि CBI अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे। उन्होंने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा।

88

विकास सिंह ने कहा, सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। CBI इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि CBI अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे। उन्होंने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया
Recommended image2
Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Recommended image3
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Recommended image4
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
Recommended image5
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved