- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेसुध, लड़खड़ाते कदम और चेहरे पर मास्क लगा बेटे का अंतिम संस्कार करने पहुंचे सुशांत के पिता
बेसुध, लड़खड़ाते कदम और चेहरे पर मास्क लगा बेटे का अंतिम संस्कार करने पहुंचे सुशांत के पिता
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार करने उनके पिता केके सिंह मुंबई पहुंच गए हैं। सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य रविवार देर रात यहां आ गए थे।

सुशांत के पिता जवान बेटे के खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे अपनी सुधबुध खो बैठे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर बेसुध, लड़खड़ाते कदम और चेहरे पर मास्क लगाए दिखे सुशांत के पिता।
सुशांत के पिता के साथ उनके चचेरे भाई विधायक नीरज भी मुंबई पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब ये मुंबई के कूपर अस्पताल जाएंगे। जहां पर कुछ कागजी कार्रवाई होनी है।
सूत्रों के मुताबिक सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि पिछले एक हफ्ते से भाई की तबीयत ठीक नहीं थी। वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, इस बात की भी उनको जानकारी थी। लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेंगे ये उन्होंने सोचा भी नहीं था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा, जब उनके पिता मुंबई पहुंच जाएंगे। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा कर दी है। डॉक्टर्स ने एक्टर की मौत की वजह फांसी के कारण दम घुटना बताई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में नहीं बल्कि मुंबई में ही किया जाएगा। लेकिन बहनें चाहती थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में हो। देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर की बॉडी को मुंबई से पटना ले लाने की परमिशन पर रोक लगा दी है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुका है। कोरोना वायरस की वजह से उनके अंतिम संस्कार में 8 लोगों के शामिल होने की अनुमति है।
रिया चक्रवर्ती, सुशांत को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंची है। रिया सफेद कपड़ों में और मास्क लगाए नजर आई। बता दें कि रिया का नाम एक लंबे समय से सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा था। आत्महत्या से पहले सुशांत ने रिया को भी कॉल किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।