- Home
- Entertainment
- Bollywood
- भाई-भाभी और मां के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की दिवाली, ट्रेडिशनल लुक में दिखे ब्वॉयफ्रेंड:PHOTOS
भाई-भाभी और मां के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की दिवाली, ट्रेडिशनल लुक में दिखे ब्वॉयफ्रेंड:PHOTOS
मुंबई. दिवाली का जश्न पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इसके साथ ही त्योहार की जबरदस्त धूम टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी देखने के लिए मिली। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन फिल्ममेकर से लेकर एक्टर्स तक ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। जहां पर तमाम सितारों का ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला। ऐसे मौके पर सुष्मिता सेन भी अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करती दिखीं।
14

एक्ट्रेस ने दिवाली सेलिब्रेशन की फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस दौरान वो भाई-भाभी, दोनों बेटियों और मां के साथ काफी खुश दिखाई दे रही थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
सुष्मिता सेन के साथ परिवार के अलावा सेलिब्रेशन में उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी मौजूद थे। सेलिब्रेशन में सभी का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला।
34
बता दें, रोहमन शॉल एक्ट्रेस से 15 साल छोटे हैं और इनकी मुलाकात पिछले साल 2018 में एक इवेंट के दौरान हुई थी। तभी से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कभी दोनों में से किसी ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर नहीं बोला है।
44
2019 की दिवाली सुष्मिता सेन के लिए बेहद ही खास रही वो इसलिए क्योंकि उनके भाई-भाभी की शादी के बाद ये पहली दिवाली थी। राजीव सेन ने इस साल 16 जून को गोवा में चारु असोपा के साथ की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos