- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्रिसमस ट्री, ढेर सारे गिफ्ट, सेंटा केक के साथ मना करीना के बेटे का बर्थडे, देखें INSIDE PHOTOS
क्रिसमस ट्री, ढेर सारे गिफ्ट, सेंटा केक के साथ मना करीना के बेटे का बर्थडे, देखें INSIDE PHOTOS
मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान शुक्रवार को तीन साल के हो गए। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। बेटे के बर्थडे से एक दिन पहले ही सैफीना ने बांद्रा स्थित एक होटल में ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कपूर और खान फैमिली के अलावा बॉलीवुड के तमाम स्टार्स भी पहुंचे थे। तैमूर ने जन्मदिन के मौके पर सेंटा क्लॉज वाला केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया।
16

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज अब सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस पार्टी में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। करिश्मा ने करीना के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसके साथ कैप्शन लिखा था, 'स्पेशल शाम'।
26
इस फोटो के अलावा करिश्मा ने कुछ और फोटोज शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने पार्टी के अंदर की झलक देखने के लिए मिली। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी की थीम क्रिसमस पर आधारित थी। पार्टी में एक बड़ा क्रिसमस ट्री भी लगाया गया था। इसके साथ ही केक पर सेंटा क्लॉज की फोटो बनी हुई थी।
36
तैमूर के केक को क्रिसमस की थीम पर रेड एंड व्हाइट कलर से सजाया गया था। साथ ही क्रिसमस से जुड़ी चीजें केक के साथ रखी गई थी।
46
पार्टी में मौसी करिश्मा के अलावा तैमूर की कजिन और एक्ट्रेस सोहा अली खान की बेटी इनाया भी मस्ती करती हुई दिखीं।
56
वहीं, छोटे भाई की बर्थडे पार्टी में सारा अली खान शामिल नहीं हो पाई लेकिन बेहद ही क्यूट अंदाज में उन्होंने तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के बचपन की एक फोटो शेयर किया और बर्थडे विश किया।
66
सारा ने किया छोटे भाई को बर्थडे विश।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos