दीपिका से आलिया तक बॉलीवुड के ये स्टार्स भारत में नहीं कर सकते वोटिंग
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग काम करते हैं जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। यहां बात सिर्फ विदेश से आए एक्टर्स और आर्टिस्ट्स की नहीं है बल्कि उनकी भी है जो भारत में जन्में तो हैं लेकिन विदेशी नागरिकता रखते हैं। इसी कारण वे देश में होने वाले किसी भी इलेक्शन में वोट नहीं दे सकते। जानिए अक्षय से दीपिका तक ये आठ सेलिब्रिटीज के बारे में जो भारत में वोट नहीं दे सकते हैं।
18

दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। फिर एक साल बाद उनकी फैमली बैंगलुरु शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई बैंगलुरु में ही पूरी की। सिनेमा में आज के दौर में टॉप एक्ट्रेसेस में सबसे पहला नाम दीपिका का ही है। वे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से भी एक हैं। उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है।
28
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। हालांकि ये बात ज्यादा लोगों को नहीं पता की उनकी मां सोनी बर्मिंघम में जन्मी थीं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से आलिया को भी वहां की सिटिजनशिप मिली है।
38
नरगिस फखरी न्यूयॉर्क में जन्मीं हैं। उनके पिता एक नामी बिजनेस मैन थे और मां पुलिस अफसर थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 16 साल की उम्र में की थी और बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था।
48
साल 2003 बॉलीवुड में फिल्म 'बूम' से डेब्यू करने वालीं कैटरिना कैफ का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। उनकी मां एक लॉयर और चैरिटी वर्कर हैं और पिता कश्मीर में एक बिजनेस मैन हैं। जब कैट 14 साल की थीं तब उन्होंने हवाई ब्यूटी कांटेस्ट जीता था। फिर उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर शुरू किया। हिंदी फिल्मों से पहले वे तेलुगु फिल्म्स में भी काम कर चुकी हैं।
58
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के एक शहर मेडिसन में हुआ था। माता पिता के तलाक के बाद वे कुछ दिनों के लिए अपनी मां के साथ मुंबई में रहे और फिर वापस अपने पिता के साथ रहने कैलिफोर्निया चले गए और वहीं अपनी आगे की पढ़ाई की। इमरान ने बचपन में फिल्म 'कयामत से कयामत' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया था।
68
अक्षय कुमार जिनका असल नाम राजीव भाटिया है। उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता आर्मी में अफसर रहे। कनाडा की नागरिकता अक्षय को सम्मान के तौर पर दी गई थी। कनाडा की विंडसर यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर से उन्हें ऑनेरेरी डॉक्टरेट डिग्री मिली है। जिसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनेररी सिटीजनशिप मिली।
78
जैकलीन का जन्म बहरीन के मनामा में 11 अगस्त 1985 को हुआ था। उनके पिता तमिलियन हैं और मां मलेशिया से हैं। जैकलीन का ग्रेजुएशन मास कम्युनिकेशन में है। वे साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म अलादिन से डेब्यू किया था और अब वे इंटस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकीं हैं।
88
'करनजीत कौर वोहरा' यानी सनी लियोनी का जन्म कनाडा के सर्निया में हुआ था। वे एक सिख परिवार से हैं। उन्होंने अपना करियर अडल्ट इंडस्ट्री से शुरू किया था। 2011 में वे 'बिग बॉस' में वे नजर आईं थी और फिर उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos